घूसखोर पंडित फिल्म का कड़ा विरोध, सनातन पर आघात का आरोप: डॉ. प्रियंका शुक्ला।

घूसखोर पंडित फिल्म का कड़ा विरोध, सनातन पर आघात का आरोप: डॉ. प्रियंका शुक्ला।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा की रिपोर्ट 

रामपुर। घूसखोर पंडित फिल्म का कड़ा विरोध, सनातन पर आघात का आरोप: डॉ. प्रियंका शुक्ला। शक्तिपीठ की कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. प्रियंका शुक्ला ने आगामी फिल्म “घूसखोरी पंडित” के खिलाफ कड़ा विरोध दर्ज कराया है। उन्होंने इसे सनातन संस्कृति और ब्राह्मण समाज की छवि को धूमिल करने का प्रयास बताया। एक विशेष इंटरव्यू में डॉ. शुक्ला ने कहा कि ऐसी फिल्में समाज में नकारात्मकता फैलाती हैं और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाती हैं।

डॉ. प्रियंका शुक्ला ने स्पष्ट शब्दों में कहा, “फिल्म का शीर्षक ही आपत्तिजनक है। ‘पंडित’ जैसे सम्मानित शब्द को घूसखोरी जैसे आरोप से जोड़ना पूरे समाज को कटघरे में खड़ा करने जैसा है। यह अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता नहीं, बल्कि सुनियोजित अपमान है।” उन्होंने कहा कि देश में पहले से ही सामाजिक सौहार्द को नुकसान पहुंचाने वाली प्रवृत्तियां सक्रिय हैं और इस तरह की फिल्में आग में घी डालने का काम करती हैं। “अगर किसी व्यक्ति या व्यवस्था में भ्रष्टाचार है तो उसे पूरे समुदाय से जोड़ना गलत है। यह संविधान प्रदत्त समानता और सम्मान के अधिकार का उल्लंघन है,” उन्होंने जोड़ा।

डॉ. शुक्ला ने फिल्म निर्माताओं से शीर्षक और कथानक पर पुनर्विचार करने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि धार्मिक भावनाओं की अनदेखी की गई तो शक्तिपीठ संगठन लोकतांत्रिक और कानूनी तरीके से आंदोलन करेगा। “हम संवाद के पक्षधर हैं, लेकिन समाज का अपमान किसी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। अंत में डॉ. प्रियंका शुक्ला ने जिला प्रशासन और सेंसर बोर्ड से अपील की कि फिल्म की सामग्री की निष्पक्ष समीक्षा कर आवश्यक कदम उठाए जाएं, ताकि समाज में वैमनस्य न फैले और सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा हो सके।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai