मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा की रिपोर्ट
रामपुर। हिंदू जगे तो विश्व जागेगा, मानव का विश्वास जागेगा, के संकल्प के साथ किया गया भव्य हिंदू सम्मेलन का आयोजन। रोशन बाग इंडस्ट्रियल पार्क, गुरु नानक बस्ती, में हिंदू सम्मेलन आयोजन समिति द्वारा एक विराट हिंदू सम्मेलन का भव्य एवं अनुशासित आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य हिंदू समाज में सांस्कृतिक चेतना, वैचारिक स्पष्टता एवं संगठनात्मक एकता को सुदृढ़ करना रहा। सम्मेलन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, सामाजिक कार्यकर्ता एवं प्रबुद्धजन उपस्थित रहे, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्साह और जागरूकता का वातावरण बना।
सम्मेलन के मुख्य वक्ता आचार्य आदित्य शास्त्री रहे, जिन्होंने अपने प्रेरक संबोधन में हिंदू मूल्यों, परंपराओं और मान्यताओं पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए समाज से हिंदू गरिमा को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। मुख्य अतिथि विशाल वीर तूफानी ने देश में बढ़ते आतंकवाद पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए हिंदू समाज से एकजुट होकर राष्ट्रहित में संगठित होने का संदेश दिया। विशेष अतिथि बृजेश शास्त्री ने हिंदुओं के उत्थान में आर्य समाज की ऐतिहासिक एवं वैचारिक भूमिका पर बल दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अनिल वशिष्ठ ने की, जिन्होंने अपने उद्बोधन में हिंदू एकजुटता को समय की आवश्यकता बताया।
कार्यक्रम की एक प्रमुख विशेषता मोनालिका ट्रेडिशनल अकादमी द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना एवं वंदे मातरम की भावपूर्ण प्रस्तुति रही, जिसने समूचे वातावरण को राष्ट्रभक्ति और सांस्कृतिक चेतना से ओत-प्रोत कर दिया। इसके अतिरिक्त नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत मनमोहक कार्यक्रमों ने दर्शकों का मन मोह लिया। सम्मेलन का सफल एवं प्रभावी संचालन अनु मिश्रा द्वारा किया गया, जिसमें मोनिका गोयल का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।
कार्यक्रम में अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे, जिनमें घनश्याम लोधी, मोहन लोधी, पंकज गोयल, केशव चांदीवाला, सुंदर लाल सिंघानिया, हरिओम गुप्ता, कमलेश गुप्ता, सोमपाल, सुचित मांगलिक , देवेश गुप्ता,लाल सिंह, अमित भारतीय, अवनीत शर्मा, रविन्द्र शर्मा, गौरव अग्रवाल, लव शर्मा, कुश शर्मा, सुखदेव मिश्र, मयंक सक्सेना, वेद आहूजा, प्रीति गुप्ता, प्रतिभा अग्रवाल, मनु सक्सेना, ममता सोनी , आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।










