भरतपुर, राजस्थान। भरतपुर जिले में रूपवास क्षेत्र के मालौनी मण्डल में हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ 9 गांवों की सर्वसमाज की 551 माता बहिनों द्वारा कलश यात्रा के साथ हुआ। कार्यक्रम में स्वदेशी, पर्यावरण, कुटुंब प्रबोधन, नागरिक कर्तव्य, सामाजिक समरसता आदि पर विशेष प्रकाश डाला गया।
कार्यक्रम में जाति पांति, अगड़ा पिछड़ा, ऊंचा नीचा आदि भेदभाव छोड़कर एक गांव एक कुआं, एक मंदिर एक श्मशान की परिकल्पना को साकार करने का आव्हान किया गया। कार्यक्रम में श्री राधाकृष्ण की झांकियों ने सबका मन मोह लिया जगह ही शहीद परिवारों, शतायु प्राप्त व्यक्तियों, गौ पालकों, संयुक्त परिवारों एवं वीरमाताओं का भी सम्मान किया गया।










