महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर मंदिरों का पुलिस अधीक्षक जिलाधिकारी ने निरीक्षण किया।

महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर मंदिरों का पुलिस अधीक्षक जिलाधिकारी ने निरीक्षण किया।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा की रिपोर्ट 

रामपुर। महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर मंदिरों का पुलिस अधीक्षक जिलाधिकारी ने निरीक्षण किया। महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर मंदिर परिसरों में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुचारु व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक रामपुर के साथ भमरौआ शिव मंदिर तथा शिव मंदिर रठौंडा का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान भमरौआ शिव मंदिर पहुँचकर जलाभिषेक किया तथा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
इस अवसर पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए पर्व के दौरान बेहतर समन्वय, पर्याप्त सुरक्षा बल एवं साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
तत्पश्चात शिव मंदिर रठौंडा में निरीक्षण के दौरान शिव गंगा की साफ-सफाई को और बेहतर ढंग से कराए जाने के निर्देश उपजिलाधिकारी मिलक एवं खंड विकास अधिकारी मिलक को दिए। साथ ही शिव गंगा पर एक रैम्प निर्माण के निर्देश दिए गए, जिससे भारी मशीनों के माध्यम से प्रभावी सफाई कराई जा सके।

इसके अतिरिक्त, शिव मंदिर के समीप स्थित अमृत सरोवर का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को जलकुंभी की मशीनों द्वारा साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए गए, ताकि श्रद्धालुओं को स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai