प्रसिद्ध शख्सियतों के निधन पर सौलत पब्लिक लाइब्रेरी में शोक सभा का आयोजन।

प्रसिद्ध शख्सियतों के निधन पर सौलत पब्लिक लाइब्रेरी में शोक सभा का आयोजन।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ताहिर फ़राज़, नफीस सिद्दीकी, डॉ. समीउद्दीन, सैयद इशरत इकबाल और शाद हुसैन खां को ख़िराज-ए-अक़ीदत पेश की गई



मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा की रिपोर्ट 

रामपुर। प्रसिद्ध शख्सियतों के निधन पर सौलत पब्लिक लाइब्रेरी में शोक सभा का आयोजन। सौलत पब्लिक लाइब्रेरी के अल्हाज हिमायतुल्लाह खान हॉल में एक विशेष शोक सभा आयोजित की गई। इसमें शहर की प्रभावशाली हस्तियों प्रसिद्ध कवि ताहिर फराज, वरिष्ठ इतिहासकार व नाटककार नफीस सिद्दीकी, प्रसिद्ध कथाकार डॉ. समीउद्दीन खान शादाब, समाजसेवी डॉ. सैयद इशरत इकबाल और उस्ताद सिद्दीक खान के पुत्र शाद हुसैन खान के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। सभी को ख़िराज-ए-अक़ीदत पेश की गई।
शोक सभा की अध्यक्षता सौलत पब्लिक लाइब्रेरी के अध्यक्ष डॉ. महमूद अली खां ने की, जबकि मोहम्मद नोमान खां गाज़ी ने अपने अनूठे अंदाज़ में पसंचालन की ज़िम्मेदारी निभाई। शोक सभा का शुभारंभ डॉ. सैयद अनवरुल हसन कादरी द्वारा पवित्र कुरान के पाठ से हुआ, जिसके बाद प्रसिद्ध कवि ज़िया इनायती ने अपनी नात पेश की।

इस अवसर पर मशहूर शायर नईम नजमी, अब्दुल्ला खालिद, रिज़वान अहमद सिद्दीकी, मौलाना हसन बदर, सैयद मुदस्सर मियां और डॉ. महमूद अली खां ने दिवंगत शख्सियात के जीवन के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला और उनकी साहित्यिक और सामाजिक सेवाओं का वर्णन किया। अंत में मौलाना हसन बदर ने सामूहिक दुआ-ए-मगफिरत कराई।

सेवानिवृत्त जज खलील अहमद खां, अतीक जिलानी सालिक, हस्सान आफंदी, अब्दुल रऊफ खां, फरीद शम्सी, काशिफ खां, डॉ. मेहंदी हसन, जीशान मुहम्मद खान मुराद, अब्दुल वहाब सुखन, मोईन खां एडवोकेट, मजहर मियां मजहर, जाहिद खां, कामरान शाह खां, वली खां, साजिद रामपुरी, अब्दुल जब्बार खान, अबरार हुसैन उस्मानी, अय्यान खान, मजहर मोइन खां, शहज़ादा रिजवान खां, मोहम्मद इरफान खान आदि मौजूद रहे।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai