रामपुर में पुलिस का फ्लैग मार्च, असामाजिक तत्वों में मचा हड़कंप।

रामपुर में पुलिस का फ्लैग मार्च, असामाजिक तत्वों में मचा हड़कंप।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा की रिपोर्ट 

 

रामपुर। रामपुर में पुलिस का फ्लैग मार्च, असामाजिक तत्वों में मचा हड़कंप। शहर में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और आमजन में सुरक्षा का भरोसा कायम करने के उद्देश्य से सीओ सिटी के नेतृत्व में थानागंज प्रभारी पवन शर्मा ने भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च किया। यह फ्लैग मार्च पुराना गंज, अस्तबल और बिलासपुर गेट सहित संवेदनशील इलाकों में निकाला गया। पुलिस बल ने पैदल मार्च करते हुए क्षेत्र में मौजूद लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की और असामाजिक तत्वों को सख्त चेतावनी दी।

फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों ने संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी और स्पष्ट संदेश दिया कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। भारी पुलिस बल की मौजूदगी से असामाजिक तत्वों में हड़कंप मच गया, वहीं स्थानीय नागरिकों ने पुलिस की इस कार्रवाई को सराहा।

इस मौके पर थानागंज प्रभारी पवन शर्मा ने कहा कि “शहर में शांति और सौहार्द बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार की अफवाह, अपराध या अव्यवस्था को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।” पुलिस प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अफवाह की सूचना तुरंत पुलिस को दें और शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai