प्रयागराज। मोदी तुमने लाज बचा ली गाने वाले को मिले सोशल मीडिया पर लाखों व्यूज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय के अधिवक्ता और कवि अमित श्रीवास्तव उर्फ अमित जौनपुरी के एक गीत ने इस समय सोशल मीडिया पर तहलका मचा रखा है।
अमित जौनपुरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर एक गीत सोशल मीडिया पर गाया जिसमें उनका कहना था कि मोदी तुमने लाज बचा ली इस गीत पर अब तक लगभग एक करोड़ लोगों ने सुना और देखा इसके साथ ही अमित जौनपुरी को कई लोगों ने सम्मानित भी किया।
उल्लेखनीय है कि उक्त गीत को अमित जौनपुरी ने माघ मेले में चल रही भागवत कथा अनिरुद्धाचार्य जी महाराज के मंच पर गया था।
उच्च न्यायालय के अधिवक्ता अमित जौनपुरी के गीत मोदी तुमने लाज बचा ली को अब तक सोशल मीडिया पर लगभग एक करोड़ लोगों ने देखा और सुना जिसको लेकर असम के राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य, प्रयागराज के महापौर उमेश चन्द्र गणेश केसरवानी, भाजपा के महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता सहित लगभग दो दर्जन से अधिक नामचीन हस्तियों ने उन्हें बधाई दिया। साथ ही उनके गीत को लाखों लोगों ने अब तक शेयर भी किया है।
अमित जौनपुरी का कहना था कि मेरे एक गीत पर इतने सारे लोगो का प्यार मिलेगा यह मुझे उम्मीद नहीं थी, साथ ही भाजपा के नामचीन कवि लोगों ने उन्हें बधाई देकर उनका हौसला बढ़ाया है।
अमित जौनपुरी का कहना था कि जल्द ही एक और गीत सोशल मीडिया पर लेकर आएंगे। उन्हें कितनी ख्याति मिलेगी यह तो आने वाला समय ही बताएगा।










