गाली गलौज की वीडियो बनाने पर गांव वालों ने घर में घुसकर यूट्यूबर महिला व उसके पति को जमकर पीटा
मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा के साथ शिवम दिक्षित की रिपोर्ट
सोशल मीडिया पर वीडियो बनाकर डालने पर हुआ था विवाद गाली गलौज की वीडियो पर गांव वालों ने ही घर में घुस के पीट दिया
शाहजहांपुर। सोशल मीडिया पर गाली गलौज से फेमस होने वाली सीमा भाभी को गांव के ही लोगों ने घर में घुसकर की मारपीट आई गंभीर चोटें। जलालाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम रैपुरा की रहने वाली सोशल मीडिया, युट्यूबर, इंस्टाग्राम पर गाली गलौज वाली सीमा भाभी द्वारा एक गाली गलौज वाली वीडियो बनाकर सोशल मीडिया सीमा भाभी नाम की आई डी पर डाली गई थी।
वीडियो में रायपुर गांव के स्थानीय कुछ लोगों ने गाली गलौज वाली वीडियो का विरोध किया जिस पर बौखलाए यूट्यूब महिला के पति ने भी अपशब्दों का विरोध करते हुए कुछ पोस्ट पर कमेंट किया जिससे नाराज होकर कई लोगों ने यूट्यूबर पर महिला के घर में घुसकर सीमा भाभी और उसके पति को जमकर पीटा।
पीड़ित महिला अपने परिवार के साथ जलालाबाद कोतवाली पहुंची और उक्त दबंग लोगों के खिलाफ शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की।










