प्रमोद कुमार जोहरी को अंतिम विदा, हर आंखे हुई नम। 

प्रमोद कुमार जोहरी को अंतिम विदा, हर आंखे हुई नम। 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा की रिपोर्ट 

 रामपुर। प्रमोद कुमार जोहरी को अंतिम विदा, हर आंखे हुई नम। जनपद के तहसील बिलासपुर नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष मरहूम श्री प्रमोद कुमार जोहरी के अंतिम संस्कार में तराई किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री तजिंदर सिंह विर्क तथा माननीय सांसद मुहीबुल्ला नदवी के प्रतिनिधि अथर अली ख़ां ने शिरकत कर उन्हें ख़िराजे-अक़ीदत पेश की।

इस मौक़े पर मरहूम के अहले-ख़ाना से मुलाक़ात कर गहरी हमदर्दी और ताज़ियत का इज़हार किया तथा गहरी शोक सवेदना व्यक्त की, ग़ौरतलब है कि लोकसभा सत्र के चलते माननीय सांसद मुहीबुल्ला नदवी अंतिम संस्कार में शरीक नहीं हो सके। उन्होंने दूरभाष पर मरहूम की अहलिया, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रजनी जोहरी से बात कर गहरे रंज-ओ-ग़म का इज़हार किया और इस सख़्त आज़माइश की घड़ी में परिवार के साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया। साथ ही उन्होंने शीघ्र ही स्वयं ताज़ियत के लिए उनके निवास पर आने की बात कही।

माननीय सांसद ने कहा कि मरहूम प्रमोद कुमार जोहरी का इंतक़ाल बिलासपुर नगर ही नहीं बल्कि पूरे इलाक़े के लिए एक नाक़ाबिल-ए-तलाफ़ी नुक़सान है। उनके समाजी और सियासी ख़िदमात को हमेशा याद रखा जाएगा।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai