मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा की रिपोर्ट
रामपुर। रामपुर रिजर्व पुलिस लाइन सभागार में समस्त थानों के कंप्यूटर ऑपरेटर के साथ साइबर क्राइम के संबंध में गोष्ठी का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्रा साथ में अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह के निर्देशन में, द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन, रामपुर में जनपद के समस्त थानों में कार्यरत कम्प्यूटर ऑपरेटरों के साथ साइबर क्राइम के सम्बन्ध में गोष्ठी का आयोजन किया गया।
गोष्ठी का उद्देश्य साइबर अपराधों की रोकथाम, विवेचना में तकनीकी दक्षता बढ़ाना तथा नवीन तकनीकों के प्रभावी उपयोग के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना है। वर्तमान समय में साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं, जिनकी रोकथाम एवं सफल विवेचना के लिए तकनीकी ज्ञान एवं सतत प्रशिक्षण के क्रम में दिनांक 09.02.2026 से 13.02.2026 तक “Introducing to Cyber Security Networking and Introduction to AI” विषय पर आयोजित पाँच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनपद रामपुर के समस्त थानों के कम्प्यूटर ऑपरेटरों द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत साइबर सुरक्षा, नेटवर्किंग की मूल अवधारणाएँ, साइबर अपराधों के नवीन तरीके, डिजिटल साक्ष्य संकलन, डेटा सुरक्षा तथा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के माध्यम से पुलिस कार्यों को अधिक प्रभावी बनाने से सम्बन्धित महत्वपूर्ण जानकारियाँ दी जा रही है।










