थाना स्वार पर आवासीय परिसर “संकल्प” के जीर्णोद्धार एवं सौन्दर्यीकरण कार्य का लोकार्पण किया गया।

थाना स्वार पर आवासीय परिसर “संकल्प” के जीर्णोद्धार एवं सौन्दर्यीकरण कार्य का लोकार्पण किया गया।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा की रिपोर्ट 

रामपुर। थाना स्वार पर आवासीय परिसर “संकल्प” के जीर्णोद्धार एवं सौन्दर्यीकरण कार्य का लोकार्पण किया गया।  तहसीलत स्वार, के स्वार थाने प्रांगण में स्थित बाल्य देखभाल एवं मातृत्व कक्ष “किलकारी” का उद्घाटन एवं शुभारंभ पुलिस अधीक्षक रामपुर द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक रामपुर के साथ महिला अधिकारी/कर्मचारीगण से फीता कटवाकर सम्पन्न कराया गया।

इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी स्वार एवं क्षेत्राधिकारी टांडा भी उपस्थित रहे। पुलिस अधीक्षक रामपुर द्वारा उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा गया कि पुलिस परिवार के कल्याण, विशेषकर महिला अधिकारी/कर्मचारियों एवं उनके बच्चों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए इस प्रकार की व्यवस्थाएँ अत्यंत आवश्यक हैं।

आवासीय परिसर “संकल्प” के जीर्णोद्धार एवं सौन्दर्यीकरण से पुलिस परिवारों को बेहतर, स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध होगा, वहीं बाल्य देखभाल एवं मातृत्व कक्ष “किलकारी” से महिला अधिकारी/कर्मचारियों को अपने दायित्वों के निर्वहन में सुविधा प्राप्त होगी। यह पहल महिला सशक्तिकरण एवं परिवार हितैषी पुलिस व्यवस्था की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai