मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा की रिपोर्ट
रामपुर। थाना बिलासपुर में चोरी के अभियोग में 01 वांछित एवं 01 प्रकाश में आया अभियुक्त गिरफ्तार। वादी की लिखित तहरीर बाबत अभियुक्त कोमल सिंह पुत्र गजराज सिंह निवासी ग्राम गोहावर थाना नूरपुर जिला बिजनौर द्वारा कन्टेनर संख्या NL01N-xxxx से 03 टायर ,दो बैट्री व लगभग 100 लीटर डीजल चोरी कर ले जाना के सम्बन्ध मे थाना बिलासपुर पर मु0अ0स0- 26/2026 धारा- 303(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया था।
आज दिनांक 10.02.2026 को थाना बिलासपुर, रामपुर पुलिस द्वारा मुकदमा उपरोक्त में 02 नफर अभियुक्तगण 1. कोमल पुत्र गजराज सिंह उपरोक्त व प्रकाश में आया अभियुक्त 2. रोहित पुत्र नरेश कुमार नि0 ग्राम नौरंगाबाद थाना धामपुर जनपद बिजनौर को कौशलगंज फ्लाई ओवर अण्डर पास पुल के नीचे से चोरी किये गये दो अदद टायर ट्रक मय रिम के साथ गिरफ्तार किया गया । बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2) बीएनएस की वृद्धि कर विधिक कार्यवाही की गयी।










