मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा की रिपोर्ट
रामपुर। रामपुर में लेखपालों का धरना-प्रदर्शन, वकीलों के बयान पर जताई नाराजगी। जनपद में लेखपालों ने वकीलों द्वारा कथित रूप से आपत्तिजनक शब्दों के प्रयोग को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। लेखपाल संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि बीते दिन कुछ वकीलों द्वारा जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक और प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया, जिससे प्रशासनिक कार्यप्रणाली की गरिमा को ठेस पहुंची है।
इस मुद्दे को लेकर सभी लेखपालों ने कोतवाली परिसर में एक बैठक आयोजित कर आगे की रणनीति पर चर्चा की। बैठक में संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों के सम्मान और कानून व्यवस्था की मर्यादा बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। हालांकि निर्धारित बैठक में संबंधित अधिकारी नहीं पहुंच पाए, जिससे लेखपालों में नाराजगी देखी गई। संघ पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि इस मामले में उचित कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। लेखपालों ने मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएं, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।










