पुलिस ने महिलाओं को सायबर क्राइम और विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी
कौशाम्बी। एसपी के निर्देशन मे पिपरी थाना सहित विभिन्न थाना क्षेत्रों में चलाया गया मिशन शक्ति अभियान। रविवार को जनपद कौशाम्बी के सभी थानों में मिशन शक्ति फेज 5.0, साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान तथा नये आपराधिक कानूनों के संबंध में व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। स्पेशल टीमों द्वारा क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर महिलाओं-बालिकाओं को नारी सम्मान, नारी सुरक्षा, नारी स्वावलंबन एवं विभिन्न हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी विस्तार से दी गई।
थाना पश्चिम शरीरा के झारखंडी देवी मंदिर क्षेत्र में भ्रमण कर महिलाओं एवं बालिकाओं को गुड टच-बैड टच, आत्मसुरक्षा, विधिक सहायता एवं साइबर सुरक्षा के संबंध में जागरूक किया गया।थाना सैनी के मलाक निंदूरा में साइबर अपराध, नवीन आपराधिक कानूनों एवं महिला सशक्तिकरण संबंधी योजनाओं की जानकारी देकर जागरूकता कार्यक्रम संचालित किया गया।थाना पिपरी के ग्राम मखउपुर में महिलाओं व बालिकाओं को आत्मरक्षा, गुड टच-बैड टच, साइबर सुरक्षा एवं हेल्पलाइन नंबरों के संबंध में जागरूक किया गया।थाना सराय अकिल के कस्बा सराय अकिल में शिवरात्रि पर्व के दृष्टिगत भ्रमण कर महिलाओं को महिला अपराध, साइबर अपराध, मिशन शक्ति योजनाओं एवं नवीन कानूनों की जानकारी दी गई तथा समस्याएं सुनकर काउंसलिंग की गई।
थाना महेवाघाट के ग्राम निगहा में बाल विवाह रोकथाम, आत्मसुरक्षा, गुड टच-बैड टच एवं विधिक सहायता केंद्र के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।थाना चरवा के ग्राम चरवा में बाल विवाह रोकथाम, साइबर सुरक्षा एवं महिला सशक्तिकरण संबंधी योजनाओं की जानकारी देकर जागरूक किया गया।थाना संदीपनघाट के हररायपुर बाजार में भ्रमण कर बाल विवाह रोकथाम अधिनियम, महिला अपराध, साइबर अपराध एवं हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देकर महिलाओं को जागरूक किया गया।










