फ़ाइनल मैच में इंजीनियरिंग विभाग एवं वाणिज्य इंजीनियरिंग विभाग की टीम की भिड़ंत, इंजीनियरिंग विभाग की टीम बनी विजेता
त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट
प्रयागराज। अंतर विभागीय क्रिकेट टूर्नामेंट, डीआरएम कप -2026 का समापन। डीएसए ग्राउंड, प्रयागराज पर अंतर विभागीय क्रिकेट टूर्नामेंट, डीआरएम कप -2026 में इंजीनियरिंग विभाग एवं वाणिज्य विभाग के मध्य खेले गए फ़ाइनल क्रिकेट मैच में वाणिज्य विभाग एवं इंजीनियरिंग विभाग की टीम ने 151 रन से जीत दर्ज की । दिनांक 09 फरवरी 2026 को डीएसए ग्राउंड, प्रयागराज में अंतर विभागीय क्रिकेट टूर्नामेंट, डीआरएम कप–2026 की शुरुआत हुयी थी। इस प्रतियोगिता में प्रयागराज मंडल के विविध विभागों की कुल 15 टीमों ने हिस्सा लिया। अंतर विभागीय क्रिकेट टूर्नामेंट, डीआरएम कप–2026 की शुरुआत दिनांक 09 फरवरी 2026 को हुयी थी।
आज खेले गए फ़ाइनल मैच में इंजीनियरिंग विभाग की टीम ने टॉस जीत कर पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खो कर 292 रन बनाए जिसमें रवींद्र आनंद ने नाबाद 181 रन एवं विक्की राय ने 66 रन बनाए बनाए। वाणिज्य विभाग की टीम की ओर से सुरेन्द्र ने 4 विकेट एवं जीतेन्द्र और अंकित श्रीवास्तव ने 1-1 विकेट लिया।
लक्ष्य का पीछा करते हुये वाणिज्य विभाग विभाग की टीम ने 18.1 ओवर में 10 विकेट खोकर 141 रन बनाए जिसमें जीतेन्द्र कुमार ने सर्वाधिक 24 रन एवं संजय ने 22 रन बनाए बनाए। इंजीनियरिंग विभाग की टीम की ओर से सुनील पटेल ने 4 विकेट एवं सन्नी ने 3 विकेट लिए।
मण्डल रेल प्रबंधक/प्रयागराज, राजनीश अग्रवाल ने इस मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए इंजीनियरिंग विभाग के रवींद्र आनंद को मैन ऑफ द सीरीज, मैन ऑफ द मैच एवं बेस्ट बैटर और सुनीलपटेल को बेस्ट बॉलर का पुरस्कार प्रदान किया।
कार्यक्रम के समापन समारोह में मण्डल रेल प्रबंधक/प्रयागराज, राजनीश अग्रवाल ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाते हैं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना एवं नेतृत्व क्षमता का भी विकास करते हैं। रेलवे में कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सर्वांगीण विकास के लिए खेल गतिविधियाँ अत्यंत आवश्यक हैं। ऐसे खेल आयोजनों से कर्मचारियों के बीच आपसी समन्वय, सहयोग एवं प्रतिस्पर्धा की सकारात्मक भावना को बढ़ावा मिलता है। जीतने वालों को उपलब्धि और हारने वालों को सीख और साथ ही बेहतर करने का जज़्बा पर इस सब में सबसे ऊपर एक बात रहनी चाहिए वो है खेल भावना। मैं आशा करता हूं वो सब के लिए सर्वोपरि रहेगी।
इस अवसर पर वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबन्धक/ कोचिंग, हरिमोहन, मण्डल क्रीड़ा अधिकारी/वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक, शैलेंद्र कुमार सिंह एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी तथा आयोजन सचिव धर्मेंद्र कुमार निषाद राकेश मिश्रा सुरेश शर्मा उपस्थित थे।










