नन्हे अब्दुल का इलाज अब होगा नि:शुल्क, डीएम व एसपी की पहल से आयुष्मान कार्ड से मिलेगा लाभ।

नन्हे अब्दुल का इलाज अब होगा नि:शुल्क, डीएम व एसपी की पहल से आयुष्मान कार्ड से मिलेगा लाभ।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा की रिपोर्ट

रामपुर। नन्हे अब्दुल का इलाज अब होगा नि:शुल्क, डीएम व एसपी की पहल से आयुष्मान कार्ड से मिलेगा लाभ। जनपद रामपुर में मानवता की मिसाल पेश करते हुए जिलाधिकारी अजय द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्रा की पहल पर नन्हे अब्दुल का इलाज अब नि:शुल्क कराया जाएगा। प्रशासनिक सहयोग से अब्दुल को आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत आयुष्मान कार्ड की सुविधा उपलब्ध करा दी गई है, जिससे उसका उपचार बिना किसी आर्थिक बोझ के संभव हो सकेगा।

बताया गया कि अब्दुल के परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण उपचार में कठिनाई आ रही थी। मामले की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए और त्वरित कार्रवाई करते हुए आयुष्मान कार्ड के माध्यम से इलाज सुनिश्चित कराया। पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्रा ने भी संवेदनशीलता दिखाते हुए परिवार को हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया। प्रशासन की इस पहल से परिवार ने राहत की सांस ली है और क्षेत्र में प्रशासन की सराहना की जा रही है।

जिलाधिकारी अजय द्विवेदी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाना प्राथमिकता है। वहीं एसपी विद्यासागर मिश्रा ने कहा कि जरूरतमंदों की सहायता के लिए प्रशासन सदैव तत्पर है। नन्हे अब्दुल के इलाज की व्यवस्था होने से परिजनों में खुशी का माहौल है और लोगों ने जिला प्रशासन के इस मानवीय कदम की सराहना की है।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai