मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा की रिपोर्ट
रामपुर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम सम्पन्न। जनपद के महात्मा गांधी स्टेडियम (फिजिकल ग्राउंड) में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में लगभग 900 वर-वधुओं का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विवाह एवं मुस्लिम जोड़ों का निकाह विधिवत सम्पन्न कराया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जनप्रतिनिधियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
इस अवसर पर शहर विधायक आकाश सक्सेना, पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष सूर्य प्रकाश पाल, महिला आयोग की सदस्या सुनीता सैनी, भाजपा जिला अध्यक्ष हरीश गंगवार सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने कार्यक्रम में दीप प्रज्जवलित कर नवदम्पतियों को आशीर्वाद प्रदान करते हुए उनके सुखद एवं समृद्ध वैवाहिक जीवन की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान सरकार द्वारा निर्धारित राशि एवं उपहार सामग्री पात्र जोड़ों को प्रदान की गई।
केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पूर्ण पारदर्शिता एवं पात्रता के आधार पर पात्र लाभार्थियों को प्रदान किया जा रहा है। सरकार का उद्देश्य है कि समाज के प्रत्येक वर्ग, विशेषकर आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद परिवारों तक योजनाओं का लाभ समयबद्ध रूप से पहुंचे।
यह योजना सामाजिक न्याय एवं समावेशी विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जो आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सम्मानपूर्वक विवाह सम्पन्न कराने में सहायक सिद्ध हो रही है सामूहिक विवाह कार्यक्रम सामाजिक समरसता को बढ़ावा देता है तथा अनावश्यक खर्चों को कम कर सादगीपूर्ण विवाह की परंपरा को प्रोत्साहित करता है।










