फतेहपुर में दो बाइकों की हुई आपस में टक्कर से चार लोगों की हुई मौत।

फतेहपुर में दो बाइकों की हुई आपस में टक्कर से चार लोगों की हुई मौत।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

फतेहपुर। फतेहपुर में दो बाइकों की हुई आपस में टक्कर से चार लोगों की हुई मौत। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जनपद में दो बाइकों की हुई आपस में टक्कर से चार लोगों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में कर पोस्टपार्टम के लिए भेज दिया है। चारों युवक दो बाइक से एक तिलक समारोह में शामिल होकर घर वापस लौट रहे थे। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि ललौली क्षेत्र के सिंघाव गांव निवासी आकाश 21 वर्ष, सौरभ 27 वर्ष,उमेश 18 वर्ष और गजराज 28 वर्ष चारों बीती देर रात एक तिलक समारोह में शामिल होने दो बाइकों से गए थे।

तिलक समारोह में शामिल होने के बाद चारों फिर वापस आज बाइक से वापस घर लौट रहे थे कि ललौली थाना क्षेत्र के मेवली मोड पर दोनों की बाइक आपस में टकरा गई जिससे आकाश, सौरभ और उमेश की मौके पर मौत हो गई जबकि गंभीर रूप से घायल गजराज को जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया जहां डॉक्टर ने उसे भी मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर पाकर पहुंची पुलिस ने चार शवों को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai