परिजनों ने रील वीडियो देखने से रोका तो 9 के छात्र ने पंखे से लटक कर दी अपनी जान।

परिजनों ने रील वीडियो देखने से रोका तो 9 के छात्र ने पंखे से लटक कर दी अपनी जान।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा की रिपोर्ट 

मुरादाबाद। परिजनों ने रील वीडियो देखने से रोका तो 9 के छात्र ने पंखे से लटक कर दी अपनी जान। जनपद के थाना मूंढापांडे क्षेत्र में सीएससी में तेनात फॉरमेस्टिक के नाबालिक बेटे यशपाल ने शुक्रवार की शाम सरकारी आवास में फंदे पर लटक कर अपनीं जान दे दी। परिवार वालों ने बताया कि, वह पढ़ाई में कमजोर था बावजूद इसके मोबाइल पर रील वीडियो देखता रहता था। उसे मोबाइल छोड़ कर पढ़ाई करने को कहा तो वह दिमाग़ी तनाव में आ गया। और आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन परिवार के लोगों ने पोस्टमार्टम करने से इनकार कर दिया।

ऋषिकेश त्रिवेणी क्षेत्र में रहने वाले फार्मास्टिक अपने परिवार के साथ सीएससी परिसर में ही सरकारी आवास में रहते थे। उनका बड़ा बेटा इंजीनियरिंग करने के बाद औरैया की एक निजी कंपनी में नौकरी करता है जबकि दूसरे नंबर का बेटा रामपुर के एक इंटर कॉलेज में नौवीं कक्षा में पढ़ता था जब के तीसरे नंबर का बेटा कक्षा 6 में पड़ता है। परिवार के लोगों ने पुलिस को बताया कि छात्र पढ़ाई में बहुत कमजोर था हर वक़्त मोबाइल में रील देखता रहता था। स्कूल से आने के बाद भी वह छुप कर रील ही देखा था। कई बार उसे डाटा भी गया था और मोबाइल छीन लिया गया था। उसके साथ के छात्र भी उसे चिढ़ाने लगे थे। जिसकी वजह से वह दिमाग़ी तनाव में आ गया। और इसी के चलते यशपाल ने अपनीं जान दे दी।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai