अवनीत कुमार शर्मा की रिपोर्ट
मेरठ। एनकाउंटर का डर दिखाकर 20 लाख रुपए वसूलने वाले 02 सब इंस्पेक्टर प्रयागराज से गिरफ्तार। जनपद के इन दो पुलिसकर्मियों पर आरोप है कि उन्होंने मेरठ के धागा व्यापारी रासिक अंसारी को उठाकर फर्जी एनकाउंटर और एनएसए (NSA) की धमकी देकर 20 लाख रुपए पैसे वसूले। आरोपियों ने व्यापारी को कार में बैठाकर हापुड़ के जंगलों में ले गए, जहाँ उसका वीडियो बनाया गया और एनकाउंटर का डर दिखाकर ₹20 लाख वसूले।
एसएसपी मेरठ ने दोनों को सस्पेंड कर दिया था और उन पर ₹25-25 हजार का इनाम भी घोषित किया गया था। पुलिस ने वसूली गई रकम में से ₹15 लाख पहले ही बरामद कर लिए थे। गिरफ्तारी के लिए 03 टीमें लगाईं। दोनों दरोगा मोबाइल बंद करके थाने से हो गए थे फरार। 20 लाख रुपए वसूलने वाले दोनों आरोपी सब इंस्पेक्टर लोकेंद्र साहू और महेश कुमार को प्रयागराज में एक वकील के चेंबर से गिरफ्तार किया गया, जहाँ वे हाईकोर्ट से गिरफ्तारी पर स्टे लेने की तैयारी कर रहे थे। इंस्पेक्टर योगेश चंद्र पर भी एक्शन हुआ।










