मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा की रिपोर्ट
रामपुर। सिविल लाइंस में ई रिक्शा, टेंपो चालक कर रहे हैं नियमों का उल्लघंन, यातायात पुलिस की कार्रवाई के बावजूद बनी है जाम की स्थिति। जनपद के सिविल लाइंस क्षेत्र में ई रिक्शा और टेंपो चालक लगातार नियमों का उल्लघंन करते नजर आ रहे हैं। पुलिस की कार्रवाई और प्रशासन के आदेशों के बावजूद वह थाना सिविल लाइन की दीवार के पास से बेखौफ होकर सवारिया भर रहे हैं जिससे क्षेत्र में जाम की स्थिति बन रही है। ई रिक्शा चालक टेंपो चालक बड़े वाहनों जैसे कारो और रोडवेज बसो के आवागमन में बांधा उत्पन्न करते हैं। उनकी मनमानी के कारण अक्सर मुख्य मार्गों पर यातायात धीमा पड़ जाता है जिससे यात्रियों और अन्य वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
रामपुर पुलिस द्वारा यातायात नियम का उल्लघंन करने वाले चालकों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जाती है और उन्हें दंडित भी किया जाता है। थाना सिविल लाइन पॉइंट पर तैनात यातायात पुलिस कर्मी भी इन पर शिकंजा कसने का प्रयास करते हैं लेकिन चालक अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। प्रशासन के स्पष्ट निर्देशो और पुलिस की सक्रियता बावजूद ई-रिक्शा और टेंपो चालकों के नियमों की अनदेखी कर रहे हैं। उनकी इस प्रवृत्ति से न केवल यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है बल्कि सड़क सुरक्षा पर भी बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं।










