मंडल प्रभारी अवनी कुमार शर्मा की रिपोर्ट
मुरादाबाद। मुरादाबाद बाईपास पर तीन गाड़ियों की भिड़ंत, जाम की स्थिति बनी। मुरादाबाद बाईपास पर आज उस समय अफरा-तफरी मच गई जब आपस में तीन गाड़ियां भिड़ गईं। हादसा अचानक ब्रेक लगने और पीछे से आ रही गाड़ियों के संतुलन बिगड़ने के कारण हुआ बताया जा रहा है। टक्कर जोरदार थी, जिससे वाहनों के आगे-पीछे के हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए।
गनीमत रही कि इस दुर्घटना में किसी भी व्यक्ति को गंभीर चोट नहीं आई। सभी चालक और सवार सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
हालांकि हादसे के बाद बाईपास पर लंबा जाम लग गया और दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं। राहगीरों और स्थानीय लोगों को काफी देर तक परेशानियों का सामना करना पड़ा।
सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन लोगों का कहना है कि पुलिस के पहुंचने में देरी हुई, जिसके कारण जाम की स्थिति और बिगड़ गई। बाद में पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को किनारे कराकर यातायात सुचारु कराया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।










