चरक इंस्टिट्यूट ऑफ एजुकेशन, लखनऊ में “उड़ान जॉब फेयर–2” का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया।

चरक इंस्टिट्यूट ऑफ एजुकेशन, लखनऊ में “उड़ान जॉब फेयर–2” का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अवनीत कुमार शर्मा की रिपोर्ट

लखनऊ। चरक इंस्टिट्यूट ऑफ एजुकेशन, लखनऊ में “उड़ान जॉब फेयर–2” का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। यह रोजगार मेला संस्थान की मैनेजिंग डायरेक्टर रीता सिंह के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ, जिसका उद्देश्य युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर प्रदान करना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ संस्थान की प्राचार्या डॉ. अनुराधा त्रिपाठी एवं विभागाध्यक्षों द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस आयोजन में टीसीएस आयन से आए जॉब फेयर के प्रमुख अनुराग सिंह एवं उनकी टीम की विशेष उपस्थिति रही।

रोजगार मेले में बजाज कैपिटल इंश्योरेंस ब्रोकिंग लिमिटेड, सीपी सिग्मा कॉरपोरेशन लिमिटेड, बीसी हिंदुस्तान सिलेक्टिव प्राइवेट लिमिटेड, आईडी प्रोफेशनल सर्विसेज, ग्लोबल प्रॉस्टी मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड, यूनिक सिक्योरिटी एंड मैनेजमेंट, रिलायंस ट्रांसपोर्ट्स ग्रुप सहित कई प्रतिष्ठित कंपनियों ने भाग लेकर छात्रों का साक्षात्कार लिया एवं करियर संबंधी मार्गदर्शन प्रदान किया।

यह कार्यक्रम संस्थान की प्लेसमेंट सेल के निरंतर प्रयासों का प्रतीक रहा। अपने संबोधन में डॉ. अनुराधा त्रिपाठी ने छात्रों को रोजगार के उपलब्ध अवसरों की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया। इस आयोजन में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा कई विद्यार्थियों का चयन भी किया गया। कार्यक्रम अत्यंत सफल एवं प्रेरणादायक सिद्ध हुआ।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai