मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा की रिपोर्ट
रामपुर। रामपुर में लोक दल के प्रदेश महासचिव की गाड़ी पर हूटर बजने से मचा हड़कंप। जनपद में उस समय हड़कंप मच गया जब एक प्राइवेट गाड़ी पर कथित तौर पर हूटर बजाया गया। बताया जा रहा है कि गाड़ी पर “लोक दल प्रदेश महासचिव” का स्टीकर लगा हुआ था और उस पर हूटर भी लगा था।
हूटर की आवाज सुनकर अस्पताल चौकी प्रभारी तुरंत अस्पताल गेट पर पहुंचे। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने देखा कि प्राइवेट वाहन पर हूटर लगा हुआ है। प्राथमिक जांच में यह सामने आया कि वाहन निजी श्रेणी का है, जिस पर इस तरह हूटर लगाए जाने की वैधता को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।
पुलिस सूत्रों के अनुसार अब यह जांच का विषय है कि संबंधित वाहन पर हूटर लगाने की विधिवत अनुमति है या नहीं। यदि बिना अनुमति हूटर लगाया गया पाया गया तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।










