मंडल प्रभारी अवनी कुमार शर्मा की रिपोर्ट
रामपुर। जिला अस्पताल में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र जिलाधिकारी ने फिरता काटकर का शुभारंभ, अधिकारियों की रही उपस्थिति। प्रधानमंत्री जन औषधि योजना के अंतर्गत जिला अस्पताल में जन औषधि केंद्र का जिलाधिकारी अजय द्विवेदी नाम फीता काटकर मेडिकल का शुभारंभ किया जिसमें साथ में पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्रा मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर दीप सिंह मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर बी सीसक्सेना शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा केंद्र का उद्घाटन करते हुए आमजन को सस्ती एवं गुणवत्तापूर्ण दवाइयां उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता दोहराई गई।
कार्यक्रम में चिकित्सा अधिकारी लोकेश, दीपा सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक बी.सी. सक्सेना, बड़े बाबू बिजेंद्र कुमार, सौरभ गुप्ता, सौरभ शर्मा, संतोष कुमार सहित समस्त अस्पताल स्टाफ एवं स्टाफ नर्स उपस्थित रहे। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने बताया कि जन औषधि केंद्र खुलने से मरीजों को बाजार की अपेक्षा कम कीमत पर दवाइयां मिल सकेंगी, जिससे गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को काफी राहत मिलेगी। अधिकारियों ने सभी कर्मचारियों को निर्देशित किया कि योजना का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाया जाए और दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया।










