आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत में रिजर्व पुलिस लाइन, रामपुर में जिलाधिकारी रामपुर एवं पुलिस अधीक्षक, रामपुर द्वारा जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों से आए धर्मगुरुओं एवं सम्भ्रान्त व्यक्तियों के साथ गोष्ठी आयोजित की गई।

आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत में रिजर्व पुलिस लाइन, रामपुर में जिलाधिकारी रामपुर एवं पुलिस अधीक्षक, रामपुर द्वारा जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों से आए धर्मगुरुओं एवं सम्भ्रान्त व्यक्तियों के साथ गोष्ठी आयोजित की गई।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा की रिपोर्ट

रामपुर। आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत में रिजर्व पुलिस लाइन, रामपुर में जिलाधिकारी रामपुर एवं पुलिस अधीक्षक, रामपुर द्वारा जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों से आए धर्मगुरुओं एवं सम्भ्रान्त व्यक्तियों के साथ गोष्ठी आयोजित की गई। रिजर्व पुलिस लाइन में गोष्ठी के दौरान आपसी सौहार्द, शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर विस्तृत चर्चा की गई। अधिकारियों द्वारा सभी उपस्थित जनों से त्यौहारों को शांतिपूर्ण एवं भाईचारे के वातावरण में मनाने तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की गई।

बैठक में निम्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विशेष रूप से निर्देश दिए गए

सोशल मीडिया पर भ्रामक/आपत्तिनजनक पोस्ट शेयर न करें तथा तत्काल सूचना स्थानीय पुलिस को दे।
अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध कठोर विधिक कार्यवाही की जाएगी।
त्यौहारों के दौरान जुलूस/कार्यक्रम निर्धारित मार्ग एवं समयानुसार ही आयोजित किए जाने के निर्देश दिए गए।
संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती एवं निरंतर गश्त सुनिश्चित की जाएगी।
डीजे/ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप करने हेतु निर्देशित किया गया।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक रामपुर, उपजिलाधिकारीगण, जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी एवं समस्त थाना प्रभारी उपस्थित रहे। जनपद पुलिस द्वारा आमजन से अपील की जाती है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा सूचना की तत्काल जानकारी संबंधित थाना/डायल 112 पर दें तथा शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai