एआई समिट का विरोध कर कांग्रेस ने विश्व पटल पर खराब की देश की छवि- हरीश।

एआई समिट का विरोध कर कांग्रेस ने विश्व पटल पर खराब की देश की छवि- हरीश।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

एआई समिट का विरोध करने पर कांग्रेस के खिलाफ गरजे भाजपाई, आंबेडकर पार्क में नारेबाजी कर किया प्रदर्शन, बोले कांग्रेसियों ने दिल्ली में किया घिनौना कृत्य

मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा की रिपोर्ट

रामपुर। एआई समिट का विरोध कर कांग्रेस ने विश्व पटल पर खराब की देश की छवि- हरीश। एआई समिट में कांग्रेस के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा कपड़े उतारकर प्रदर्शन करने के विरोध में भाजपाईयों में आक्रोश है। गुस्साए कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार ने कहा कि कांग्रेस की भारत विरोधी नीति के तहत एक बार फिर कांग्रेसियों ने घिनौने कृत्य को अंजाम देते हुए विश्व पटल पर देश की छवि को खराब किया है।

मंगलवार को भाजपा के नेता एवं पदाधिकारी जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार के नेतृत्व में आंबेडकर पार्क पर एकत्र हुए। इसके बाद कांग्रेस के खिलाफ नारे लगाकर तख्तियां दिखाते हुए प्रदर्शन करने लगे। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार ने कहा कि कांग्रेस की नीतियां लगातार देशहित के खिलाफ रही हैं और एआई समिट जैसे महत्वपूर्ण आयोजन का विरोध करना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने आरोप लगाया कि विश्व पटल पर भारत की साख को ठेस पहुंचाने का यह सुनियोजित प्रयास है। उन्होंने कहा कि जब पूरा देश तकनीकी प्रगति और नवाचार की दिशा में आगे बढ़ रहा है, तब विपक्ष द्वारा इस प्रकार का व्यवहार राजनीतिक हताशा को दर्शाता है। कहा कि एआई समिट जैसे मंच भारत को वैश्विक तकनीकी नेतृत्व की दिशा में आगे ले जाने का अवसर प्रदान करते हैं। ऐसे में विरोध का यह तरीका न केवल अनुचित है, बल्कि देश की गरिमा के भी खिलाफ है।

उन्होंने कांग्रेस से इस मुद्दे पर सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की। इस अवसर पर पूर्व सांसद घनश्याम सिंह लोधी, पूर्व जिला अध्यक्ष सुभाष भटनागर, जिला महामंत्री अशोक बिश्नोई, रविंद्र सिंह रवि, सतनाम सिंह, मोहन कुमार लोधी, जगपाल सिंह यादव, दीक्षा गंगवार, पारुल अग्रवाल, अर्जुन रस्तोगी, ऋषि पांडे, रघुवीर सिंह, महेंद्र सैनी प्रदीप गुप्ता, दीपक गुप्ता, संजय पाठक, विकास दीक्षित, ऋषभ ठाकुर, पूजा शर्मा, सरदार विक्रम सिंह, मनु सक्सेना, विवेक रुहेला, अजय सक्सेना, मोहित सैनी, शकुन्तला लोधी, नीना साहनी, मदन चौहान, आदि जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai