मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा की रिपोर्ट
मूंढापांडे, मुरादाबाद। भक्ति की बयार, अहरौला में श्रीमद् भागवत कथा का हुआ शुभारंभ। थाना क्षेत्र मूंढापांडे के गांव अहरौला (मझरा रनियाठेर) में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ किया गया। कथा के पहले दिन महिलाओं ने कलश स्थापना कर गांव की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम का शुभारंभ राजपूत करनी सेना के जिला अध्यक्ष अविनाश चौहान ने किया। इस अवसर पर सुरजीत सिंह, प्रमोद सिंह और बलजीत सिंह ने कथा व्यास अशोक दीक्षित महाराज (पिनौनी, जिला बदायूं) का फूल-मालाओं से स्वागत किया। कथा वाचक अशोक दीक्षित महाराज ने विधि-विधान से पूजन कर कथा का प्रारंभ किया।
पूजन के दौरान राधा-कृष्ण और भगवान राम के जयकारों से पूरा कथा पंडाल भक्तिमय हो उठा। कथा के दौरान महाराज ने कहा कि मनुष्य को जीवन में ईश्वर का स्मरण अवश्य करना चाहिए। ईश्वर के ध्यान और भक्ति से ही मानव जीवन का कल्याण संभव है। ग्राम प्रधान विजय लक्ष्मी ने कहा कि जीवन की विभिन्न कठिनाइयों से मुक्ति और मानसिक शांति के लिए भागवत कथा का आयोजन अत्यंत फलदायी होता है। यह कथा सप्ताह भर चलेगी, जिसमें प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।
इस अवसर पर सुरजीत सिंह, सचिन कुमार, प्रमोद सिंह, बलजीत सिंह, प्रशांत कुमार चौहान, रविंद्र सिंह, प्रमोद चौहान, अमित कुमार, रिंकू सिंह, दिवान सिंह, राहुल सिंह सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे।










