मंडल प्रभारी अवनी कुमार शर्मा की रिपोर्ट
मुरादाबाद। पांच युवाओं को यूथ आइकॉन सम्मान से किया गया सम्मानित। उत्तर प्रदेश। मेरा युवा भारत युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में विकसित भारत युवा संसद एवं विकसित भारत युवा कनेक्ट कार्यक्रम का आयोजन संपूर्ण भारत में किया जा रहा है। इस कड़ी में जनपद मुरादाबाद में दोनों ही कार्यक्रमों का आयोजन आज 24 फरवरी को किया गया यह कार्यक्रम मनोहरपुर स्थित जाडस संस्थान में आयोजित करवाया गया।
कार्यक्रम के बारे में उप निदेशक अंकित कुमार गौर ने बताया कि कार्यक्रम के प्रथम सत्र में विकसित भारत युवा कनेक्ट कार्यक्रम आयोजित हुआ युवा कनेक्ट कार्यक्रम के मंच पर सदस्य बिधान परिषद सत्यपाल सिंह सैनी बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुए एवं इस मंच पर 05 यूथ आइकॉन सीताराम योग के क्षेत्र से पूजा रानी संगीत क्षेत्र रोहन समाजसेवा के व मनोज पर्वतारोही एवं अभिव्यक्ति पत्रकारिता के क्षेत्र से अपने अनुभव साझा करने के लिए एकत्र हुए एवं पाँचों वक्ताओं को यूथ आइकॉन सम्मान से सम्मानित किया गया कार्यक्रम का दूसरा सत्र युवा संसद आरंभ हुई जिसकी अध्यक्षता डॉ दीपक मेहंदी रतता कृषि वैज्ञानिक द्वारा किया गया इस युवा संसद में चयनित प्रतिभागियों ने आपातकाल के 50 वर्ष एवं इसके सवक मुख्य विषय पर अपने विचार रखे और इस सत्र से चयनित 10 प्रतिभागी अगले माह विधानसभा लखनऊ में आयोजित होने वाले राज्यस्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
कार्यक्रम अधिकारी रंजीत कुमार सैनी ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान युवाओं को संपूर्ण जनपद से आमंत्रित किया गया एवं 18 से 25 वर्ष के आयु के युवाओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया अनुसार लगभग 700 आवेदन ऑनलाइन प्राप्त हुए और 92 चयनित प्रतिभागियों ने मुरादाबाद में प्रतिभाग किया जिसमें से मोहिनी, उन्नति, हिमांशी शर्मा, दीपांशु, रोहित चौधरी तमन्ना, आदि को राज्यस्तर के लिए चयनित किया गया कार्यक्रम में अमित कुमार, विकास, कुमार, रबीन्द्र, सिंह चंचल ने विशेष भूमिका निभाई कार्यक्रम का संचालन उन्नति चौधरी द्वारा किया गया।










