मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा की रिपोर्ट
रामपुर। सचित ब्रेकर्स के प्रोपराइटर इकबाल हुसैन नेकी जिलाधिकारी से मुलाकात। शहजाद नगर इकबाल हुसैन ने जिलाधिकारी रामपुर अजय कुमार द्विवेदी जी से मुलाकात की और जनपद रामपुर में उनके नियुक्त होने पर उन्हें बधाई देकर सम्मानित किया। इकबाल हुसैन ने जिलाधिकारी रामपुर से वार्तालाप भी किया उनके साथ रालोद के प्रदेश महासचिव रोहिलखंड प्रभारी मोहम्मद उस्मान बबलू इकबाल हुसैन के सहयोगी राहत अली खान क्षेत्रीय महासचिव महबूब अली द्वारा मुलाकात कर जनपद रामपुर सहित ग्रामीण क्षेत्र की भी चर्चा की गई और
इकबाल हुसैन द्वारा जिला अधिकारी रामपुर से मांग की गई की महोदय उद्योग और व्यापार की तरह भी ध्यान आकर्षित करने की कृपा करें जिलाधिकारी रामपुर ने सभी लोगों को भरोसा दिया जनपद रामपुर में सभी अमीर गरीब मजदूर किसान के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा जब से रामपुर जिला अधिकारी अजय कुमार द्विवेदी जी ने चार्ज लिया है तब से रामपुर में बहुत अच्छे कार्य हो रहे हैं सभी अधिकारी हर फरियादी की बात को सुन रहे हैं समस्याओं का निस्तारण तुरंत हो रहा है इस मौके पर और लोग भी मौजूद रहे










