ब्यूरो चीफ एसके के सिंह की रिपोर्ट
बलिया। जगद्गुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज के अनायास अपमानित करने पर कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन। जिला कांग्रेस कमेटी बलिया ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर प्रधानमंत्री भारत सरकार नई दिल्ली को जिलाधिकारी के माध्यम से परम पूज्य जगदगुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वत महाराज को उत्तर प्रदेश पुलिस के द्वारा अपमानित करने एवं तथाकथित संत आशुतोष पांडेय के कहने पर चरित्र हनन का मुकदमा कायम किया गया। इसके विरोध में आज जनपद भर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला अधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन दिया।
प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष उमाशंकर पाठक ने कहा कि जब से मोदी व योगी सत्ता में आए हैं तभी से यें अहंकार में इतने चूर हो गए हैं कि आए दिन उल जलूल फैसला करके विपक्षी पार्टियों पर दबाव बनाते रहे हद तो तब हो गई जब हजारों साल से चली आ रही सनातन धर्म के ध्वजवाहक सर्वोच्च गुरु परम पूज्य जगदगुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज के ऊपर सरकार के द्वारा पोषित एवं तथाकथित संत आशुतोष पांडे ने घृणित लांछन लगाया। ऐसे में हम कांग्रेस जन यह मांग करते हैं कि जगदगुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज पर घृणित लांछन लगाने वाले आशुतोष पांडेय को गिरफ्तार कर कठोर दण्ड दिया जायें।

प्रदर्शन करने वालों में प्रमुख रूप से राजेन्द्र चौधरी, संतोष चौबे, सत्य प्रकाश उपाध्याय मुन्ना, रवि प्रकाश उपाध्याय, पारसनाथ वर्मा, खजांची राय, राजेंद्र सिंह, विजेंद्र पांडे मुखिया, राज नारायण उपाध्याय, अखिलेश कनौजिया, विद्यापति तिवारी, अंजनी राम शेषनाथ, शशिकांत मिश्रा, विनोद कुमार सिंह, राशिद कमाल, विवेक ओझा, संतोष गोयल, राजेंद्र राम, सुशील सिंह, उमाशंकर सिंह, अरुण श्रीवास्तव, हृदयानंद पांडे, अमरनाथ, मनोज राजभर, बलवंत चौहान, रितेश राणा, संग्राम तिवारी, रितेश चौहान, सोनू खरवार, सत्येंद्र यादव, वीर बहादुर सिंह, गोरखनाथ यादव, लड्डू त्यागी, अबुल फैज, आदि लोग सम्मिलित रहें।










