मिलक में पेड़ पर लटका मिला युवक, इलाके में सनसनी।

मिलक में पेड़ पर लटका मिला युवक, इलाके में सनसनी।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा की रिपोर्ट

रामपुर। मिलक में पेड़ पर लटका मिला युवक, इलाके में सनसनी। तहसील मिलक क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब एक पुरुष का शव पेड़ से लटका हुआ मिला। सुबह स्थानीय लोगों ने खेत के पास पेड़ पर शव लटका देखा, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पेड़ से नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया। आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। प्राथमिक जांच में मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस हर पहलू से जांच में जुटी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध जानकारी की तुरंत सूचना देने की अपील की है।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai