रामपुर टांडा में शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग, स्टेज पर बंदूक लहराने का वीडियो वायरल।

रामपुर टांडा में शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग, स्टेज पर बंदूक लहराने का वीडियो वायरल।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा की रिपोर्ट

रामपुर। रामपुर टांडा में शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग, स्टेज पर बंदूक लहराने का वीडियो वायरल। जनपद की तहसील टांडा क्षेत्र में एक शादी समारोह के दौरान डांसरों को लेकर शुरू हुआ विवाद उस समय गंभीर हो गया जब कुछ युवकों ने स्टेज पर चढ़कर बंदूक लहराई और हवाई फायरिंग कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

बताया जा रहा है कि शादी समारोह में डांस कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान कुछ लोगों के बीच कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते विवाद में बदल गई। आरोप है कि एक युवक स्टेज पर चढ़ गया और हाथ में बंदूक लेकर लहराने लगा। इसी बीच हर्ष फायरिंग भी की गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। महिलाओं और बच्चों में दहशत का माहौल बन गया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते लोगों ने समझदारी नहीं दिखाई होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार वायरल वीडियो की जांच कराई जा रही है और पहचान के आधार पर संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अवैध हथियार और हर्ष फायरिंग को लेकर पुलिस गंभीर है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की बात कही जा रही है। फिलहाल इलाके में शांति है, लेकिन इस घटना ने शादी समारोहों में बढ़ती अव्यवस्था और हथियारों के खुले प्रदर्शन पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai