रामपुर के थाना कोतवाली क्षेत्र में कोसी मंदिर रोड में सनातन रामलीला कमेटी परिसर से देसी घी की पेटी चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ आरोपी।

रामपुर के थाना कोतवाली क्षेत्र में कोसी मंदिर रोड में सनातन रामलीला कमेटी परिसर से देसी घी की पेटी चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ आरोपी।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा की रिपोर्ट

रामपुर। रामपुर के थाना कोतवाली क्षेत्र में कोसी मंदिर रोड में सनातन रामलीला कमेटी परिसर से देसी घी की पेटी चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ आरोपी।  थाना कोतवाली क्षेत्र के कोसी रोड पर शहर के प्रतिष्ठित सनातन रामलीला कमेटी परिसर में देसी घी की पेटी चोरी होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार रामलीला के अंदर एक कमरे में रखी देसी घी की पेटी को समोसे-दालमोट बेचने वाले, “राधे राधे लाल” नाम से मशहूर एक व्यक्ति द्वारा कथित रूप से उठा लिया गया।

बताया जा रहा है कि आरोपी पेटी को एक कैट्टे (बोरे) के अंदर रखकर परिसर से बाहर ले जाता हुआ सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। घटना के बाद जब सामान की जांच की गई तो देसी घी की पेटी गायब मिली। इसके बाद सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, जिसमें संदिग्ध व्यक्ति स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। रामलीला समिति के पदाधिकारियों ने इस घटना को गंभीर बताते हुए कहा कि धार्मिक आयोजन स्थल से इस तरह की चोरी निंदनीय है। समिति की ओर से मामले की शिकायत पुलिस में किए जाने की तैयारी की जा रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि आरोपी क्षेत्र में लंबे समय से समोसे और दालमोट बेचता रहा है, इसलिए उस पर किसी को संदेह नहीं हुआ। फिलहाल सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई किए जाने की बात कही जा रही है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने के बाद आवश्यक धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai