5 लाख की सुपारी में की थी महिला चौकीदार की हत्या बीफार्मा इंजीनियरिंग के छात्र गिरफ्तार।

5 लाख की सुपारी में की थी महिला चौकीदार की हत्या बीफार्मा इंजीनियरिंग के छात्र गिरफ्तार।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा की रिपोर्ट 

मुरादाबाद। 5 लाख की सुपारी में की थी महिला चौकीदार की हत्या बीफार्मा इंजीनियरिंग के छात्र गिरफ्तार। जनपद के थाना मझोला क्षेत्र में सोमवार शाम करीब 7:00 बजे प्लाट की चौकीदारी कर रही 55 वर्षीय नन्ही की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वारदात उस समय सामने आई जब वह इफ्तारी के बाद अपनें पोते पोतियों के साथ चूल्हे के पास बैठी थी। हमलावरों ने पहले खाने के बारे में पूछा और फिर अचानक पिस्टल से गर्दन के पास गोली मार दी। मौक़े पर अफरा तफरी मच गई चीखों पुकार की आवाज़ सुनकर परिवार बाहर आया महिला के बेटे महबूब ने भाग रहे एक आरोपी को दौड़कर पकड़ लिया। और पुलिस के हवाले कर दिया।

पुलिस ने देर शाम दबिश देकर दो अन्य बदमाशों को भी हिरासत में ले लिया। जांच में सामने आया है की हत्या किसी इंजीनियरिंग के छात्र ने अपने साथियों के साथ ₹500000 की सुपारी लेकर की थी। पकड़े गए आरोपी सानिब ने पूछताछ में बताया कि, वह इंजीनियरिंग का छात्र है। और साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। सभी आरोपी भोजपुर और भगतपुर क्षेत्र के बताये जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार जिस प्लॉट पर नन्ही पिछले 15 वर्षों से चौकीदारी कर रही थी उसी को लेकर विवाद चल रहा था। कब्ज़े की रंजिश को लेकर ही हत्या की गई थी हालांकि प्लाट स्वामी ने विवाद से इनकार किया है। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से 9 बोर की गोली बरामद की है। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया के कई संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai