आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई की शहादत इंसानियत का कत्ल है : नवेद मियां।

आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई की शहादत इंसानियत का कत्ल है : नवेद मियां।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा  की रिपोर्ट

रामपुर। आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई की शहादत इंसानियत का कत्ल है : नवेद मियां।  उत्तर प्रदेश शासन में अल्पसंख्यक कल्याण एवं हज राज्यमंत्री रहे नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां ने ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई की मौत की खबर को बेहद अफसोसनाक बताया है। उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा है कि ईरान के सुप्रीम लीडर की शहादत इंसानियत का क़त्ल है।

उनका कहना है कि यह केवल एक समुदाय का नहीं, बल्कि पूरी मानवता का मुद्दा है। वो सिर्फ ईरान के लीडर नहीं थे, बल्कि पूरी दुनिया के लोग उनसे मोहब्बत और अक़ीदत रखते थे। फिलिस्तीन के ऊपर इजराइल के हमले के खिलाफ आवाज ख़ामेनेई ने ही बुलंद की थी। वो हर कमजोर, गरीब और मजलूम की आवाज थे। आज पूरी दुनिया ने देख लिया कि अमेरिका और इजरायल ने किस तरीके से दहशतगर्दी की है। पूरी मिडल ईस्ट को जंग की आग में झोंक दिया है। दुनिया के हर एक मुल्क और हर इंसाफ़ पसंद इंसान को अमेरिका और इजरायल की इस दहशतगर्दी की निंदा करनी चाहिए, क्योंकि जिस तरीके से ये पूरी दुनिया को जंग में धकेल रहे हैं वो अफसोजनक है।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai