मस्जिद शहीद सद्दन बाबा में में कुरान मुकम्मल होने पर हाफिजों की गुलपोशी करते लोग।

मस्जिद शहीद सद्दन बाबा में में कुरान मुकम्मल होने पर हाफिजों की गुलपोशी करते लोग।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मस्जिद शहीद सद्दन बाबा में जश्ने तकमील-ए-कुरान

मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा की रिपोर्ट

रामपुर। मस्जिद शहीद सद्दन बाबा में में कुरान मुकम्मल होने पर हाफिजों की गुलपोशी करते लोग। टेलीफोन एक्सचेंज कालोनी स्थित मस्जिद शहीद सद्दन बाबा में जश्ने तकमील-ए-कुरान में काफी संख्या में लोगों ने शिरकत की। हाफिज मोहम्मद जमाल ने तरावीह की नमाज के दौरान कुरान सुनाया, जबकि समाअत के फराइज हाफिज अब्दुल समद ने अंजाम दिए। तरावीह की नमाज़ के दौरान कुरान मुकम्मल होने के मौके पर हाफिज मोहम्मद जुनैद ने रमजान माह में ज्यादा से ज्यादा इबादत और मां बाप की खिदमत करने की नसीहत की। नमाजियों ने हाफिजों की गुलपोशी की। दुआ के बाद मिठाई तकसीम की गई।

इस मौके पर मस्जिद के इमाम शाहजहाँ आलम, मुतावल्ली दिलावर खां, ग्राम प्रधान संगठन के जिला महासचिव काशिफ खां, कमाल हुसैन, नवेद हुसैन, हसनात अली खां, मशकूर अहमद खां, मोहम्मद अफरोज सैफी, खुशनूद खां, जीशान रजा खां, नाहिद खां गुड्डू, आदिल खां आदि ने हाफिजों और उलेमा की गुलपोशी की।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai