Prayagraj में बड़ा हादसा, कोल्ड स्टोर की दीवार गिरी।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट

प्रयागराज। Prayagraj में बड़ा हादसा, कोल्ड स्टोर की दीवार गिरी। जनपद के फाफामऊ इलाके में सोमवार दोपहर एक बड़ा हादसा हुआ, जब एक कोल्ड स्टोरेज की इमारत अचानक ढह गई। मलबे में करीब 20 लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के सैकड़ों लोग जुट गए।

रेस्क्यू के लिए 5 जेसीबी मशीनों की मदद से मलबा हटाया जा रहा है। साथ ही एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमों को भी बुलाया गया है, जो राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं। हादसे के दौरान अमोनिया गैस का रिसाव भी हुआ, जिसकी गंध करीब 1 किलोमीटर तक फैल गई। इससे स्थानीय लोगों को सांस लेने में दिक्कत का सामना करना पड़ा और कई लोग मुंह पर कपड़ा बांधकर नजर आए।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, कोल्ड स्टोरेज में 100 से अधिक लोग काम करते थे। हादसे के समय कई कर्मचारी अंदर मौजूद थे। पुलिस ने मामले में लापरवाही की आशंका को देखते हुए कोल्ड स्टोरेज के मैनेजर को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

प्रशासन ने आसपास के इलाके को सुरक्षित करने के लिए निगरानी बढ़ा दी है। राहत और बचाव कार्य जारी है, जबकि घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai