कौशाम्बी में फिर ‘झोला छाप’ का कहर, 24 घंटे में दूसरी मौत, CMO पर उठे सवाल।

कौशाम्बी में फिर ‘झोला छाप’ का कहर, 24 घंटे में दूसरी मौत, CMO पर उठे सवाल।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी। कौशाम्बी में फिर ‘झोला छाप’ का कहर, 24 घंटे में दूसरी मौत, CMO पर उठे सवाल। जनपद में अवैध चिकित्सकों का खेल थमने का नाम नहीं ले रहा। महज 24 घंटे के भीतर एक और किशोरी की मौत ने स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ताजा मामला पिपरी थाना क्षेत्र के मनौरी बाजार का है, जहां एक झोला छाप डॉक्टर के इलाज के दौरान किशोरी ने दम तोड़ दिया।

परिजनों के अनुसार, पेट दर्द की शिकायत पर किशोरी को स्थानीय क्लिनिक में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टर ने उसे दवा और बोतल चढ़ाई। हालत बिगड़ने पर भी उचित इलाज नहीं मिला और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में झोला छाप डॉक्टर खुलेआम क्लिनिक चलाकर मरीजों की जान से खिलवाड़ कर रहे हैं, लेकिन स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही। लगातार हो रही मौतों के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं।

गौरतलब है कि इससे पहले भी जिले में ऐसे मामलों में जानें जा चुकी हैं, लेकिन कार्रवाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति होती है।अब बड़ा सवाल यह है कि आखिर CMO की नजर इन अवैध क्लिनिकों पर कब पड़ेगी और कब तक मासूमों की जान यूं ही जाती रहेगी।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai