रोटरी प्लैटिनम द्वारा सहयोग बालिका अनाथालय में शौचालय का नवीनीकरण।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट

प्रयागराज। रोटरी प्लैटिनम द्वारा सहयोग बालिका अनाथालय में शौचालय का नवीनीकरण। रोटरी के जल, स्वच्छता एवं स्वास्थ्य जागरूकता माह के अंतर्गत रोटरी प्लैटिनम द्वारा एक सराहनीय सेवा कार्य किया गया। क्लब ने एक बालिका अनाथालय में अत्यंत जर्जर एवं खराब स्थिति में पड़े शौचालय का सफलतापूर्वक नवीनीकरण कराया, जो पिछले कई महीनों से स्वच्छता एवं स्वास्थ्य के लिए गंभीर चिंता का विषय बना हुआ था।

इस परियोजना को मात्र 10 दिनों के भीतर पूर्ण किया गया। नवीनीकरण के पश्चात यह शौचालय अब एक स्वच्छ, सुरक्षित एवं पूर्णतः उपयोगी सुविधा में परिवर्तित हो चुका है, जिससे अनाथालय में रहने वाली बालिकाओं एवं महिला स्टाफ को बेहतर स्वच्छ वातावरण एवं सुविधाएं प्राप्त हो सकेंगी।

इस महत्वपूर्ण सेवा कार्य का नेतृत्व एवं प्रायोजन वरिष्ठ रोटेरियन सीए संजय तलवार द्वारा किया गया, जो रोटरी के सेवा भाव एवं समाज के प्रति समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण है। इस अवसर पर रोटेरियन अशोक कुमार भी उपस्थित रहे। नवरात्रि के पावन पर्व को ध्यान में रखते हुए बालिकाओं के हित में किया गया यह कार्य विशेष रूप से प्रेरणादायक एवं सराहनीय है।

क्लब के अध्यक्ष डॉ. प्रतीक पाण्डेय ने कहा कि “रोटरी का उद्देश्य केवल सेवा करना ही नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग को सम्मानजनक एवं स्वस्थ जीवन प्रदान करना भी है। यह पहल बालिकाओं के स्वास्थ्य, स्वच्छता और गरिमा सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। हम भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्यों के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

क्लब के मीडिया प्रभारी मनीष गर्ग ने बताया कि, “यह परियोजना रोटरी के मूल सिद्धांत ‘सेवा सर्वोपरि’ का सशक्त उदाहरण है। स्वच्छता और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाएं समाज के विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। रोटरी प्लैटिनम आगे भी ऐसे जनहितकारी कार्यों को निरंतर जारी रखेगा।”

यह प्रयास बालिकाओं के लिए बेहतर स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं गरिमा सुनिश्चित करने की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल है।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai