त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट
प्रयागराज। डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर अभाविप, प्रयाग महानगर द्वारा ‘सामाजिक समरसता दौड़’ का आयोजन। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् (अभाविप) प्रयाग महानगर के ‘खेलो भारत’ गतिविधि द्वारा भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में ‘सामाजिक समरसता दौड़’ का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में समानता, एकता एवं समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना रहा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रयागराज के महापौर उमेश चंद्र गणेश केशरवानी एवं लेफ्टिनेंट कर्नल डॉ. फरादीवा उपस्थित रहे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में विद्यार्थियों एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और सामाजिक एकता का संदेश दिया।
महापौर, प्रयागराज, उमेश चंद्र गणेश केशरवानी ने कहा कि “डॉ. अंबेडकर जी के विचार आज भी समाज को एकता और समानता की दिशा में प्रेरित करते हैं। इस प्रकार के आयोजन सामाजिक समरसता को मजबूत करते हैं।” लेफ्टिनेंट कर्नल, डॉ. फरादीवा ने अपने संबोधन में कहा कि “युवाओं को ऐसे आयोजनों के माध्यम से राष्ट्र निर्माण और सामाजिक एकता के प्रति जागरूक होना चाहिए।”
महानगर मंत्री, प्रतीक मिश्रा सूरज ने कहा कि “अभाविप निरंतर समाज में सकारात्मक परिवर्तन और एकता के लिए कार्य कर रही है, और यह दौड़ उसी का एक प्रयास है।”
प्रांत खेलो भारत, संयोजक, शैलेन्द्र यादव ने कहा कि “खेल केवल शारीरिक विकास ही नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता और भाईचारे का भी माध्यम है।”
इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक राहुल तिवारी, महानगर उपाध्यक्ष डॉ विवेक राय एवं प्रेम प्रकाश, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य आंचल सिंह, प्रांत सहमंत्री निवेदिता मिश्रा, शांतनु मिश्रा, सूर्य प्रकाश, ज्ञान प्रकाश, अंबुज शुक्ला, अमन, अभिनव, सौरभ, कुंजन एवं सौरव सिंह सहित विद्यार्थी परिषद के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।










