सपा ने जिले भर मे लगभग 500से अधिक जगहों पर विभिन्न आयोजन कर मनाई डॉ अम्बेडकर जयंती।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सैकड़ों शोभायात्रा मे जयभीम, जय समाजवाद, पीडीए जिन्दाबाद के लगाए नारे

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट

प्रयागराज। सपा ने जिले भर मे लगभग 500से अधिक जगहों पर विभिन्न आयोजन कर मनाई डॉ अम्बेडकर जयंती। भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर आज समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय में श्रद्धा और सम्मान के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया तथा उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।इसके पूर्व हाईकोर्ट चौराहे पर स्थित डॉ अम्बेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण कर नमन किया गया।

जिला कार्यालय मे कार्यक्रम की शुरुआत पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ हुई, जिसमें उपस्थित नेताओं ने डॉ. भीमराव अम्बेडकर के सामाजिक न्याय, समानता और संविधान निर्माण में दिए गए अतुलनीय योगदान को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहेब ने जीवनभर वंचित, शोषित और दलित वर्गों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया और उन्हें समाज की मुख्यधारा में लाने का कार्य किया। सम्पूर्ण कार्यक्रम जिलाध्यक्ष गंगापार अनिल यादव, यमुनापार पप्पू लाल निषाद एवं महानगर अध्यक्ष सैयद इफ़्तेख़ार हुसैन की संयुक्त नेतृत्व मे आयोजित हुआ।

इस अवसर पर एम एल सी डॉ मानसिंह यादव ने कहा कि डॉ. भीमराव अम्बेडकर द्वारा निर्मित भारतीय संविधान आज भी देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था की आधारशिला है। उन्होंने कहा कि संविधान में निहित मूल्यों—समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व—को बचाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।

पूर्व सांसद धर्म राज पटेल ने आरोप लगाया कि वर्तमान समय में इन मूल्यों को कमजोर करने की कोशिशें हो रही हैं, ऐसे में बाबा साहेब के विचारों को और अधिक मजबूती से जन-जन तक पहुंचाने की आवश्यकता है।

कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष गंगापार अनिल यादव, यमुनापार पप्पू लाल निषाद एवं महानगर अध्यक्ष सैयद इफ़्तेख़ार हुसैन ने समाजवादी पार्टी की विचारधारा को बाबा साहेब के सिद्धांतों के अनुरूप बताते हुए कहा कि पार्टी हमेशा सामाजिक न्याय और समान अवसर के लिए संघर्ष करती रही है। कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व मे यदि 2027मे प्रदेश मे सरकार बनी तो निश्चित रूप से शिक्षा, रोजगार और सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में कमजोर वर्गों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।वक्ताओं ने पी डीए की एकता और मजबूती के लिए हर स्तर पर कार्य करने का आह्वाहन भी किया।

प्रवक्ता दान बहादुर मधुर के अनुसार आज़ पूरे जनपद की सभी विधानसभाओं मे लगभग 500 से अधिक स्थानों पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न आयोजन कर बाबा साहब के संघर्षो, विचारों एवं सिद्धांतों पर व्यापक चर्चा करते हुए सामाजिक न्याय के राज की स्थापना का संकल्प लिया।कोराव विधानसभा के बेलवरिया एवं पचेड़ा मे मूर्ति लगाने की तैयारी की गई थी जिसे स्थानीय प्रशासन ने मूर्ति स्थल के जमीन का हवाला देते हुए मूर्ति लगाने से मना कर दिया। विधानसभा बारा के डेरा बारी मे उपेंद्र चौधरी द्वारा ही बाबा साहब की मूर्ति स्थापित हो पाई जिसका अनावरण डिप्टी सालिसीटर जनरेल शिव कुमारपाल एवं एमएलसी डॉ मानसिंह यादव, राजू पासी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बाबा साहब वाहिनी आदि ने किया।

इसी तरह मेजा के भड़ेवरा मे सपा प्रदेश सचिव नरेन्द्र सिंह के नेतृत्व मे आयोजन कर जयंती मनाई गई।

जिले की हंडिया विधानसभा मे विधायक हाकिम लाल बिन्द एवं विधानसभा अध्यक्ष बृज लाल यादव, प्रताप पुर मे विधायक विजमा यादव एवं विधानसभा अध्यक्ष श्याम सूरत सरोज, सोराव मे विधायक गीता शास्त्री एवं विधानसभा अध्यक्ष श्याम सिंह, फाफामऊ मे विधानसभा अध्यक्ष अमर सिंह, फूलपुर मे पूर्व विधायक मुजतबा सिद्दीकी एवं विधानसभा अध्यक्ष शकील अहमद, कोराव मे विधानसभा अध्यक्ष सोम दत्त पटेल, बारा मे भागीरथ बिन्द, राजू पासी, जयशंकर भारती, करछना मे जगदीश यादव, ननकेश बाबू, मेजा मे विधायक संदीप पटेल, शहर दक्षिणी मे विधानसभा अध्यक्ष मो अजहर, उत्तरी मे संदीप यादव, पश्चिम मे मो शकील, के नेतृत्व मे विभिन्न आयोजन किये गए। शांति पुरम मे पूर्व प्रमुख संदीप यादव के नेतृत्व मे बाबा साहेब के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने विशेष रूप से युवाओं से अपील की कि वे संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए सजग रहें तथा समाज में व्याप्त भेदभाव और असमानता के खिलाफ आवाज उठाएं।

कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से पूर्व सांसद धर्म राज पटेल, बासुदेव यादव, पंधारी यादव, अमर नाथ मौर्य, कृष्ण मूर्ति सिंह, रविन्द्र यादव एडवोकेट, कमला यादव, हाजी परवेज अहमद, संदीप यादव, मो शारिक, आर एन यादव, डॉ राजेश, तारिक सईद अज्जू, महबूब उस्मानी, मो तबरेज, राम सुमेर पाल, जगदीश यादव, रमाकांत पटेल,पियूष श्रीवास्तव, राजू पासी, वजीर खा, सचिन यादव, महेन्द्र निषाद, मोईन हबीबी, शशांक त्रिपाठी, रमाकांत पटेल, मयंकयादव जोंटी रेहान अहमद, डॉ अमर बहादुर यादव, खिन्नी लाल पासी, जितराज हेला, गीता भारती, इंजी विक्रम, नन्द लाल पटेल, कुलदीप यादव, संतोष यादव, देवी लाल, जय भारत यादव, हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव, अनुराधा अम्बेडकर, मेजर दिनेश यादव, राम मिलन यादव, मृत्युंजय पांडे, संत लाल वर्मा, संजू यादव, शशि भूषण पांडे, मो हामिद, अरविन्द हेला, नीरज पासी, अजय सिंह पटेल, पंकज पटेल, मकबूल हाश्मी, सुधीर निषाद, आदि सहित बड़ी संख्या मे पार्टी के नेता एवं कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai