अक्षय तृतीया से शुभारंभ होगी जगन्नाथ महोत्सव की तैयारी
त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट
प्रयागराज। बाबा बागेश्वर हनुमंत कथा मंगल कलश यात्रा में बढ चढ़कर कर भाग लेगी जगन्नाथ महोत्सव समिति। श्री जगन्नाथ जी महोत्सव समिति ट्रस्ट के द्वारा महाप्रभु जगन्नाथ जी को महामंगल आरती का आयोजन प्रयागेश्वर नाथ जगन्नाथ मंदिर काशी राज नगर कटघर में आयोजित किया गया इसके पूर्व समिति की बैठक आयोजित की गई । बैठक की अध्यक्षता करते हुए समिति के अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद गुप्ता ने कहा कि प्रयाग उत्थान समिति के द्वारा आयोजित होने वाले हनुमंत कथा एवं मंगल कलश यात्रा में बढ चढ कर भाग लेगी और सेवा कार्य में जुटेंगी। आगे कहा कि पंडित धीरेन्द्र शास्त्री जी की विशाल हनुमंत कथा प्रयागराज का गौरव बढ़ाएगी समिति इस आयोजन के लिए डॉक्टर उदय प्रताप सिंह के प्रति आभार व्यक्त करती है।
समिति के मंत्री गगन दास गुप्ता ने बताया कि अक्षय तृतीया के पर्व से जगन्नाथ महोत्सव की तैयारी शुभारंभ की जाएगी और साथ ही समिति की सक्रिय सदस्यता का अभियान चलेगा। इस अवसर पर प्रयाग उत्थान समिति के महामंत्री अभिषेक ठाकुर ने हनुमंत कथा का आमंत्रण दिया। तत्पश्चात क्षत्रिय सोनार युवक समिति के कोषाध्यक्ष पप्पू वर्मा एवं रथ यात्रा संयोजक राजेश केसरवानी के द्वारा भगवान जगन्नाथ जी की महामंगल आरती की गई और प्रसाद वितरण किया गया।
इस दौरान दाऊ दयाल गुप्ता, कृष्ण मोहन गुप्ता,विजय वैश्य, शशि जायसवाल,पूनम गुप्ता,लता उपाध्याय, अभिलाष केसरवानी,अजय अग्रहरि, त्रिलोकी केसरवानी, हैप्पी कसेरा,अतुल खन्ना,पवन गौड़, संजय गुप्ता, आदि सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।










