रोटरी इलाहाबाद के अध्यक्ष राजीव रंजन अग्रवाल ने क्लब सदस्यों के साथ Infinity Bristo में चार्टर नाइट उत्साहपूर्वक मनाई।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट

प्रयागराज। रोटरी इलाहाबाद के अध्यक्ष राजीव रंजन अग्रवाल ने क्लब सदस्यों के साथ Infinity Bristo में चार्टर नाइट उत्साहपूर्वक मनाई।

कार्यक्रम का संचालन एमओसी रोटेरियन अमिताभ गर्ग ने कुशलतापूर्वक किया। अध्यक्ष राजीव रंजन अग्रवाल ने क्लब के इतिहास पर प्रकाश डाला और क्लब के पूर्व अध्यक्षों एवं सचिवों को उपहार देकर सम्मानित किया।

सभी पूर्व अध्यक्षों ने अपने-अपने कार्यकाल के हसीन पल साझा किए, जिससे वातावरण भावुक और प्रेरणादायक बन गया।

रीजनल सेक्रेटरी शशांक जैन ने सभी सदस्यों को चार्टर डे की हार्दिक बधाई दी। म्यूज़िकल नाइट ने इस विशेष दिन को और भी यादगार बना दिया।

कार्यक्रम में सचिव विभु अग्रवाल, रविंद्र गुप्ता, कृष्णा गुप्ता, अनिल बग्गा, सुनील जायसवाल, संजय शर्मा, देश दीपक, डॉ. अभिलाषा, वंदना सिंह सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai