जिलाधिकारी ने ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की।

जिलाधिकारी ने ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन कार्यों को गुणवत्ता के साथ शीघ्रता से पूर्ण कराये जाने के दिए निर्देश

प्रयागराज। जिलाधिकारी ने ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में गुरूवार को एनआईसी सभागार में ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गयी तथा सभी सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने क्रिटिकल गैप योजना, विधायक निधि योजना, सांसद निधि योजना, पूर्वांचल विकास निधि योजना एवं त्वरित आर्थिक विकास योजना की विस्तृत समीक्षा करते हुए प्रत्येक योजना के प्रगति की जानकारी ली।

बैठक में अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण के द्वारा बताया गया कि क्रिटिकल गैप योजना 2024-25 में कुल 8 कार्यों में 6 कार्य भौतिक रूप से पूर्ण है तथा 1 कार्य प्रगति पर है एवं 01 कार्य विवादित होने के कारण अनारम्भ है तथा 2025-26 में कुल 25 कार्यों में 18 कार्य भौतिक रूप से पूर्ण है तथा 6 कार्य प्रगति पर है, जोकि 15 दिवस में पूर्ण हो जायेंगे एवं 01 कार्य स्थल विवाद के कारण अनारम्भ है, जिसपर जिलाधिकारी ने अवशेष कार्यों को गुणवत्ता के साथ जल्द से जल्द पूर्ण कराये जाने तथा अनारम्भ कार्यों के विवादों का समाधान कराते हुए उन्हें शीघ्र प्रारम्भ कराये जाने के निर्देश दिए है। अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण ने बताया कि विधायक निधि योजना के अन्तर्गत वर्ष 2025-26 में कुल स्वीकृत 222 कार्यों में 122 कार्य भौतिक रूप से पूर्ण है तथा 94 कार्य प्रगति पर है एवं 06 कार्य अनारम्भ है, जिसमें 01 कार्य में स्थल परिवर्तन तथा 05 कार्यों का धन वापस होना है। इसी प्रकार से सांसद निधि योजना के अन्तर्गत कुल 48 कार्यों में 22 कार्य भौतिक रूप से पूर्ण है तथा 26 कार्य प्रगति पर है, जिसपर जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन कार्यों को गुणवत्ता के साथ शीघ्रता से पूर्ण कराये जाने तथा जिन कार्यों में धन वापस होना है, उन्हें वापस करने के कार्यवाही करने के लिए कहा है।

जिलाधिकारी ने पूर्वांचल विकास निधि योजना, राज्यांश 2024-25, 2025-26 एवं पूर्वांचल विकास निधि योजना जिलांश 2025-26 तथा त्वरित आर्थिक विकास योजना 2025-26 एवं 2026-27 की समीक्षा करते हुए निर्माणाधीन कार्यों को जल्द से जल्द गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराने तथा जिन कार्यों की निविदा आमंत्रित है, उसकी निविदा खोले जाने के निर्देश दिए है। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी निर्माण कार्यो को निर्धारित समयसीमा एवं गुणवत्ता मानको के अनुरूप पूर्ण कराया जाये। उन्होंने कहा कि कार्यों में लापरवाही पाये जाने पर सम्बंधित के विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता बनाये रखने हेतु कार्यो का नियमित रूप से निरीक्षण करते रहने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि जो परियोजनाएं किन्हीं विवादों के कारण अनारम्भ है, ऐसी परियोजनाओं में सम्बंधित उपजिलाधिकारी के साथ संयुक्त विजिट कर विवादों का समाधान करायें तथा कार्यों को जल्द से जल्द प्रारम्भ करायें।

इस अवसर पर जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी संतोष कुमार, अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण एस0पी0 मिश्रा सहित अन्य सम्बंधित अधिकारीण उपस्थित रहे।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai