ABVP, प्रयाग महानगर ने NTA का पुतला फूंका की नारेबाजी; पेपर लीक के खिलाफ दोषियों पर कार्रवाई की मांग।

ABVP, प्रयाग महानगर ने NTA का पुतला फूंका की नारेबाजी; पेपर लीक के खिलाफ दोषियों पर कार्रवाई की मांग।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट

प्रयागराज।  ABVP, प्रयाग महानगर ने NTA का पुतला फूंका की नारेबाजी; पेपर लीक के खिलाफ दोषियों पर कार्रवाई की मांग। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, प्रयाग महानगर ने नीट-यूजी परीक्षा में सामने आए पेपर लीक प्रकरण, परीक्षा प्रक्रिया में लगातार उजागर हो रही अनियमितताओं तथा विद्यार्थियों के भविष्य के साथ हो रहे गंभीर खिलवाड़ के विरुद्ध प्रयागराज स्थित कटरा चौराहे पर जोरदार प्रदर्शन कर NTA का पुतला फूंका।

अभाविप का यह स्पष्ट मत है कि राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं में बार-बार सामने आ रही गड़बड़ियाँ देशभर के लाखों विद्यार्थियों के परिश्रम, विश्वास और भविष्य पर सीधा आघात हैं। नीट-यूजी जैसी महत्वपूर्ण परीक्षा में पेपर लीक की घटना केवल एक प्रशासनिक विफलता नहीं, अपितु संपूर्ण परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता पर गंभीर प्रश्नचिह्न है।

महानगर मंत्री प्रतीक मिश्रा “सूरज” ने कहा कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित परीक्षाओं में बार-बार पेपर लीक की घटनाएं सामने आने से छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। छात्र पूरे वर्ष मेहनत कर परीक्षा की तैयारी करते हैं, लेकिन परीक्षा रद्द होने से उनका मनोबल टूट जाता है। अभाविप पूर्व में भी परीक्षाओं को पूर्णतः पारदर्शी और सुरक्षित बनाने की मांग करती रही है। केंद्र सरकार को परीक्षा प्रणाली में व्यापक संरचनात्मक सुधार करते हुए निजी एजेंसियों पर निर्भरता समाप्त करनी चाहिए, ताकि भविष्य में विद्यार्थियों के भविष्य के साथ इस प्रकार का खिलवाड़ न हो।

इस दौरान अमन, अभिनव, राहुल, अंबुज, सौरव, कुंजन, ऋषि, आशुतोष सहित विद्यार्थी परिषद के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai