सिविल लाइंस में पीडीए की बड़ी कार्रवाई, Neo Heights अपार्टमेंट के गेट पर अवैध कब्जे पर चला बुलडोजर।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट

प्रयागराज। सिविल लाइंस में पीडीए की बड़ी कार्रवाई, Neo Heights अपार्टमेंट के गेट पर अवैध कब्जे पर चला बुलडोजर। प्रयागराज के सिविल लाइंस इलाके में प्रयागराज विकास प्राधिकरण (PDA) ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए डॉ. लोहिया रोड स्थित “Neo Heights” अपार्टमेंट के मुख्य गेट पर बुलडोजर चलाया। आरोप है कि अपार्टमेंट की ओर से सड़क पर अवैध कब्जा कर निर्माण कराया गया था।

बताया जा रहा है कि पीडीए की टीम ने निर्धारित मानकों के विपरीत किए गए अतिक्रमण को चिन्हित कर कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान मुख्य द्वार समेत सड़क पर किए गए अन्य अवैध निर्माणों को भी ध्वस्त किया गया।

पीडीए अधिकारियों के अनुसार शहर में अवैध कब्जों और नियम विरुद्ध निर्माणों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। कार्रवाई के दौरान मौके पर भारी पुलिस बल और पीडीए की टीम तैनात रही, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

स्थानीय लोगों के मुताबिक कार्रवाई से पहले संबंधित पक्ष को नोटिस भी जारी किया गया था। पीडीए ने स्पष्ट किया है कि मास्टर प्लान और भवन मानकों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai