त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट
प्रयागराज। सिविल लाइंस के होटल विठ्ठल में भीषण आग, ट्रांसफार्मर फटने से मचा हड़कंप। शहर के पॉश इलाके सिविल लाइंस स्थित ‘होटल विठ्ठल इंटरनेशनल’ में आज उस समय हड़कंप मच गया, जब होटल के पास लगा बिजली विभाग का एक ट्रांसफार्मर मरम्मत के दौरान अचानक धमाके के साथ फट गया। देखते ही देखते ट्रांसफार्मर से उठी आग की लपटों ने होटल की ऊपरी मंजिल को अपनी चपेट में ले लिया।
होटल प्रबंधन ने बिजली विभाग के ट्रांसफार्मर की खराबी को ठीक करने के लिए विभाग के कर्मचारियों को पूर्व में सूचना की गई थी, जिसके आलोक में आज जब बिजली विभाग कर्मचारी ट्रांसफार्मर की मरम्मत कर रहे थे, तभी अचानक उसमें जोरदार ब्लास्ट हो गया जिसके सूचना मिलते ही होटल प्रबंधन ने 112 डॉयल कर पुलिस प्रशासन को सूचित किया था।
ट्रांसफार्मर में लगी आग सबसे पहले होटल की बाहरी फसाड लाइटिंग तक पहुंची। इसके बाद आग ने तेजी से विकराल रूप धारण कर लिया और होटल के टॉप फ्लोर को अपनी चपेट में ले लिया। कॉफी हाउस के ठीक बगल में स्थित होने के कारण इस घटना से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं।










