अन्तर्राष्ट्रीय खेल दिवस पर पर्यावरण भारती द्वारा देव वृक्ष पीपल का पौधारोपण हुआ।

अन्तर्राष्ट्रीय खेल दिवस पर पर्यावरण भारती द्वारा देव वृक्ष पीपल का पौधारोपण हुआ।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

लखीसराय, बिहार। अन्तर्राष्ट्रीय खेल दिवस पर पर्यावरण भारती द्वारा देव वृक्ष पीपल का पौधारोपण हुआ। पौधारोपण का नेतृत्व पर्यावरणविद दीपक कुमार भारद्वाज ने किया।
पर्यावरण भारती के संस्थापक, पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के प्रांत संयोजक एवं अखिल भारतीय पेड़ उपक्रम टोली सदस्य राम बिलास शाण्डिल्य ने कहा कि वृक्षों की अंधाधुंध कटाई, पहाड़ों को बारूद से तोड़ना तथा नदियों से बालू अधिक निकालने से पर्यावरण असंतुलित हुआ है। परिणामस्वरूप ग्लोबल वार्मिंग से भारत ही नहीं इंग्लैंड जैसे ठंडे देशों पर भी प्रभाव पड़ा है। 2026 में लंदन में तापमान 34°C होने से मानव जीवन परेशान हुए थे। 84 वर्षों का रिकॉर्ड टूट गया। भारत के बाँदा में 48°C सबसे अधिक तापमान था। फिलीपींस में 7•8 तीव्रता के भूकंप आने से 34 मानव असमय काल के गाल में समा गए।

प्रचीन काल में जल संकट से बचने हेतु तालाब और कुआँ की खुदाई होता था। परन्तु आधुनिक चकाचौंध में तालाबों का अतिक्रमण हुआ है। कुआँ को कचरों से भर दिया गया है। केवल बोरिंग करके धरती से जल निकाला जाता है। बारिश का जल संचय तालाब, कुआँ में ही होता था। बर्षा जल संग्रह आवश्यक है। कंक्रीट में बर्षा जल बहकर नदी तथा समुद्र में चला जाता है। अतः करोड़ों के मकान बनाते समय बर्षा जल संग्रह हेतु वाटर हार्वेस्टिंग निर्माण आवश्यक कदम है। इससे जल संरक्षण होगा। क्योंकि जल है तो कल है।

अन्तर्राष्ट्रीय खेल दिवस पहली बार 11 जून 2024 को संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा मनाया गया। इसका उद्देश्य है–” अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर बच्चों में खेल के प्रति प्रोत्साहन देना “। विज्ञान के युग में बच्चों के लिए खेल केवल एक गतिविधि नहीं, अपितु उनका मौलिक अधिकार है। खेल से बच्चों में शारीरिक, मानसिक तथा सामाजिक विकास होता है। इससे बच्चों में नेतृत्व क्षमता बढ़ता है। साथ ही साथ बच्चों का समग्र विकास होता है। ऐसे सुअवसर पर देव वृक्ष पीपल का पौधारोपण महत्वपूर्ण कार्य है।

पर्यावरण भारती के पौधारोपण कार्यक्रम में अद्वैत सिंहदेव, अद्विता, दीपक कुमार भारद्वाज, रवि कुमार भारद्वाज, अखिलेश्वर प्र सिंह, राम बिलास शाण्डिल्य इत्यादि ने भाग लिये।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai