हिस्ट्रीशीटरों का सत्यापन अभियान, क्षेत्र के विभिन्न गांवों मे थानाध्यक्ष पुरामुफ्ती व एसएसआई का व्यापक गश्त।

हिस्ट्रीशीटरों का सत्यापन अभियान, क्षेत्र के विभिन्न गांवों मे थानाध्यक्ष पुरामुफ्ती व एसएसआई का व्यापक गश्त।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पुरामुफ्ती पुलिस की अपराधियों पर कड़ी नजर,किया मयफोर्स पैदल मार्च

 

पुरामुफ्ती/प्रयागराज। हिस्ट्रीशीटरों का सत्यापन अभियान, क्षेत्र के विभिन्न गांवों मे थानाध्यक्ष पुरामुफ्ती व एसएसआई का व्यापक गश्त। आगामी त्यौहार मोहर्रम के दृष्टिगत पुरामुफ्ती थाना क्षेत्र के ग्राम जनका, अहमदपुर पावन, मंदर, सल्लाहपुर,विहका पूरामुफ्ती, मीरपुर,टिकुरी,हटवा असरौली, तिवारी तालाब व आसपास के इलाकों में पुलिस कमिश्नर व सहायक पुलिस आयुक्त धूमनगंज आजेंद्र के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक पुरामुफ्ती अविनाश सिंह और एसएसआई अर्जुन सिंह ने मयपुलिस बल के साथ सुरक्षा की दृष्टिगत पैदल मार्च व पैदल गस्त कर लोगो को सुरक्षा का एहसास कराया है तथा हिस्ट्रीशीटरो की चेकिंग की गई तथा अपराधियों का सत्यापन किया गया। इस दौरान हिस्ट्रीशीटर उबैद पुत्र स्व माबुद्दीन निवासी असरौली को चेक किया जोकि घर पर मौजूद मिला। हिस्ट्रीशीटर जैद पुत्र स्व माबुद्दीन निवासी असरौली को चेक किया गया जोकि घर पर मौजूद नहीं मिला ,इनके भाई द्वारा बताया गया कि माताजी का ईलाज करवाने हेतु शहर गया है। हिस्ट्रीशीटर माशूक पुत्र स्व हबीबुद्दीन निवासी असरौली पुरामुफ्ती प्रयागराज को चेक किया गया घर पर मौजूद मिला।इस दौरान थानाध्यक्ष अविनाश सिंह ने कहा कि अफवाहों पर ध्यान न दें, अफवाहों को फैलाने वालो पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। शांति व्यवस्था बनाकर रखे।

गौरतलब हो कि पुरामुफ्ती पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर अपराधियों का व्यापक सत्यापन अभियान शुरू किया है।nथानाध्यक्ष के नेतृत्व में थाना पुरामुफ्ती क्षेत्र में यह कार्यवाही की गई। पुलिस अधिकारियों ने हिस्ट्रीशीटरों की विस्तृत जानकारी एकत्र की। इसमें उनके वॉइस सैंपल, पहचान पत्र और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज शामिल हैं। सभी जानकारी त्रिनेत्र एप में दर्ज की जा रही है। गौरतलब हो कि उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा शासन के निर्देशों के क्रम में अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए हिस्ट्रीशीटरों की चेकिंग और भौतिक सत्यापन का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य आदतन अपराधियों की वर्तमान गतिविधियों पर नज़र रखना और कानून व्यवस्था को सुनिश्चित करना है। थानाध्यक्ष पुरामुफ्ती ने बताया कि अभियान के दौरान हिस्ट्रीशीटरों के मोबाइल नंबर, आधार नंबर और वर्तमान व्यवसाय की जानकारी ली गई है। साथ ही उनके परिवार के सदस्यों और आय के स्रोतों की भी जांच की जा रही है। थाने के अपराध रजिस्टर में उनके और सह-अपराधियों का विवरण अपडेट किया जा रहा है।

पुरामुफ्ती पुलिस ने हिस्ट्रीशीटरों को कड़ी चेतावनी दी है कि वे किसी भी आपराधिक गतिविधि में शामिल न हों। उन्हें कानून के अनुरूप जीवन जीने के निर्देश दिए गए हैं। इस अभियान में थानाध्यक्ष पुरामुफ्ती अविनाश सिंह, एसएसआई अर्जुन सिंह, अंकित कुमार सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai